Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड निकाय चुनाव की इस हॉट सीट पर ‘महासंग्राम’, कांग्रेस और बीजेपी के बीच 50-50 का मुकाबला – Uttarakhand

‘Mahasangram’ on this hot seat of Uttarakhand civic elections, 50-50 contest between Congress and BJPइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Uttarakhand Nikay Chunav 2025 (विनोद कांडपाल): हल्द्वानी नगर निगम की सीट इस समय कुमाऊं की सबसे बड़ी हॉट सीट है, इस सीट पर BJP और कांग्रेस दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है, BJP इस सीट पर तीसरी बार जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में है तो कांग्रेस भी जीत का दम भर रही है.कांग्रेस ने पुराने कार्यकर्ता पर जताया भरोसाकांग्रेस काफ़ी लम्बे समय बाद उत्साह से भरी नज़र आ रही है, ऐसा इसलिए है क्योंकी लम्बे समय बाद हल्द्वानी नगर निगम की सीट पर कांग्रेस ने 32 साल पुराने कार्यकर्ता को टिकट दिया. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल का कहना है कि टिकट के चयन में विधायक, पार्टी कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेताओं की बड़ी अहम भूमिका रही. जिसके आधार पर सही प्रत्याशी का चयन हो पाया. अब तय है कि हल्द्वानी नगर निगम में मेयर की सीट पर कांग्रेस अपना परचम लहराएगी.बीजेपी के लिए क्या चुनौतीBJP इस बात को स्वीकार कर रही है कि हल्द्वानी नगर निगम मेयर की सीट उनके के लिए काफी चुनौती भरी है और बीजेपी के बड़ी नेताओं की प्रतिष्ठा का सवाल भी है. हालांकि गजराज़ बिष्ट पुराने कार्यकर्ता हैं, बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि पार्षदों की कई सीट ऐसी हैं, जिन पर बीजेपी के पार्षद निर्विरोध चुने गए हैं, इससे साबित हो रहा है कि हल्द्वानी नगर निगम सीट पर बीजेपी का कब्जा होगा.23 दिन में कौन लेगा बढ़तकांग्रेस और बीजेपी की तरफ से हल्द्वानी नगर निगम की मेयर सीट को लेकर जिस तरह के बयान सामने आ रहे हैं. उससे कांग्रेस और बीजेपी का पलड़ा अभी 50-50 नजर आ रहा है. चुनाव में अभी 23 दिन का समय शेष है. देखना दिलचस्प होगा की बचे हुए 23 दिनों में हल्द्वानी की जनता कमल खिलाना पसंद करती है या फिर हाथ का साथ देती है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

2 minutes ago

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

6 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

6 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

7 hours ago

डीआईटी विश्वविद्यालय ने डिज़ाइन उत्कृष्टता एवं उद्योग तत्परता कार्यक्रम के लिए केपीएमजी इन इंडिया के साथ किया करार –

  देहरादून, उत्तराखंड, सितंबर 2026: यूनिसन एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन की इकाई डीआईटी विश्वविद्यालय ने घोषणा…

7 hours ago

छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा

पहले चरण में 15 अनुसूचित जाति एवं जनजातीय छात्रावासों में विकसित होंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं…

7 hours ago