DEHRADUN NEWS : एक ओर जहां कांग्रेस ने एक बार फिर से प्रदेश अध्यक्ष के रूप में गणेश गोदियाल को बड़ी जिम्मेदारी दी है, तो वहीं कांग्रेस का कहना है कि अब जल्द ही भाजपा की कुंडली जनता के सामने खोली जाएगी। जिस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी कुंडली की चिंता करें, न कि भाजपा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कुंडली में लगातार हार है, और गणेश गोदियाल आज अध्यक्ष बने है।
कांग्रेस की कुण्डली में कोई सुधार नहीं होने वाला- भट्ट
कुंडली मे परिवर्तन हो सकता है अगर ठीक प्रकार के निर्णय सरकार द्वारा किए जा रहे हैं, उनके पक्ष को पोसिटिव रूप रखे साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार के कार्यो की नेगेटिव चर्चा करना है तो कांग्रेस की कुण्डली में कोई सुधार नहीं होने वाला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं को प्रदेश में भाजपा सरकार की लोकप्रियता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बढ़ते जनसमर्थन से घबराहट हो रही है। कांग्रेस हर मुद्दे पर सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम कर रही है, जबकि जनता भली-भांति जानती है कि राज्य के विकास के लिए कौन काम कर रहा है।
जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही कांग्रेस
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शिता और जनहित के लिए समर्पित है, जबकि कांग्रेस के पास न कोई नीति है और न ही नेतृत्व। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं को आने वाले चुनावों की चिंता सता रही है, इसलिए वे बिना कारण बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब कांग्रेस की सच्चाई जान चुकी है और हर बार की तरह इस बार भी भाजपा पर विश्वास जताएगी।
सिमरन बिंजोला
चंपावत में 21 फरवरी को होगा रोजगार मेला, 4000 युवाओं को मिलेंगी नौकरियां | Champawat…
Ramnagar News: टीन शेड में पढ़ते बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, करणी सेना ने…
Forest Fire Alert: नैनीताल और हल्द्वानी में आपात प्रतिक्रिया की मॉक टेस्टिंग, यहां जाने पूरी…
नैनीताल: उत्तराखंड बार काउंसिल के चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गए. इस चुनाव के…
रामनगर में खेलती मासूम पर चढ़ा कूड़ा वाहन, हादसे के बाद गांव में भारी आक्रोश;…
By Arun Pratap SinghGarhwal Post Bureau Dehradun, 17 Feb: Action on matters relating to enemy…