DEHRADUN NEWS : राजधानी दून में आयकर विभाग की टीम ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से आई आयकर विभाग की विशेष टीम ने यह कार्रवाई की है। टीम ने शहर के कई नामी बिल्डरों और शराब कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर एक साथ दबिश दी। टीम ने बिल्डरों के दफ्तरों, ठिकानों और आवासों के अलावा शराब कारोबारियों के गोदामों और ऑफिसों में भी तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान विभाग ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं।
जांच के बाद होगा लेन- देन के विवरण का खुलासा
इस दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र स्थानीय पुलिस को भी तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही जब्त दस्तावेजों और लेन-देन के विवरण का खुलासा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई राज्य में रियल एस्टेट और शराब कारोबार से जुड़ी बड़ी फर्मों पर की जा रही है, जिन पर लंबे समय से कर अनियमितताओं के आरोप लग रहे थे।
सिमरन बिंजोला
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…