हल्द्वानी — पत्रकार पर जानलेवा हमला; अवैध निर्माण पर कार्रवाई – पर्वतजन

हल्द्वानी के ऊंचापुल इलाके में बीते शाम एक गंभीर घटना सामने आई, जिसमें JJN न्यूज के संवाददाता दीपक अधिकारी पर कथित तौर पर चौहान बिल्डर से जुड़े दो हमलावरों ने हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं। घायल पत्रकार को स्थानीय लोगों की मदद से नज़दीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, दीपक अधिकारी उस समय नहर किनारे अवैध निर्माण की रिपोर्टिंग कर रहे थे। इसी दौरान मौके पर आए दो हथियारबंद व्यक्तियों ने उन पर हमला कर दिया और आरोप है कि हमला करने वालों ने उन्हें बेहोश हालात में लगभग 20 फीट गहरे गड्ढे में फेंक दिया। आसपास के लोगों व पुलिस के तुरंत पहुँचने पर घायल पत्रकार को बचाकर अस्पताल भेजा गया। घटना से इलाके में भय और आक्रोश फैल गया।
इस घटना का संज्ञान जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल और कुमाऊँ कमिश्नर दीपक रावत ने लिया। आज सुबह प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए वहां मौजूद अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया। स्थानीय पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपितों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास चल रहे हैं।

क्षेत्रवासियों और पत्रकार संगठनों ने हमले की निंदा की है और सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा स्वतंत्र पत्रकारिता की रक्षा के लिए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन ने प्राथमिक तौर पर कहा है कि दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और प्रभावित स्थल पर आगे की कार्रवाई की रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

Sapna Rani

Recent Posts

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

56 minutes ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

3 hours ago

नौ स्थानों पर 4G मोबाइल सेवा शुरू कराने की पहल, सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र

सर्वेक्षण पूरा, नौ प्रस्तावित स्थलों पर 4G नेटवर्क को जल्द मंजूरी देने की मांग हल्द्वानी।…

6 hours ago