देहरादून। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो युवक को भारी पड़ गया। वीडियो में युवक को हाथ में चापड़ (बड़ा चाकू) लेकर कार चलाते हुए देखा गया था जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया। मामला सामने आते ही एसएसपी देहरादून ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए, जिसके बाद कैंट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो
वायरल वीडियो में एक युवक थार कार से बाहर हाथ निकालकर चापड़ लहराते हुए, वाहन चलाते हुए नजर आ रहा था। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वीडियो को देखते हुए पुलिस ने इसे गंभीर मामला मानते हुए जन सुरक्षा और कानून व्यवस्था के तहत तत्काल जांच शुरू की।
एसएसपी ने दिए तत्काल कार्रवाई के आदेश
वीडियो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने वाहन चालक की पहचान कर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।इस पर कोतवाली कैंट थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।
आरोपी गिरफ्तार, वाहन और हथियार बरामद
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रही गाड़ी और चालक की पहचान की।आरोपी की पहचान अक्षांश सकलानी पुत्र स्वर्गीय अजय मोहन सकलानी, निवासी बाल शिक्षा निकेतन, कोलागढ़, थाना गढ़ी कैंट, देहरादून के रूप में हुई।पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर तलाशी ली, जिसमें वह अवैध चापड़ बरामद हुई जो वीडियो में दिखाई दे रही थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।साथ ही आरोपी की थार गाड़ी को सीज कर दिया गया है।
पुलिस की सख्त चेतावनी
देहरादून पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार का प्रदर्शन या वीडियो बनाना न केवल खतरनाक है बल्कि कानूनी अपराध भी है।ऐसे मामलों पर पुलिस शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाएगी और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की गुंडागर्दी या दिखावे पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Post Views: 6
Post navigation
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून, : देश के दूसरे सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक के…
देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…
Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau Dehradun, 20…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…
देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…