जाम से निजात पाने के लिए देहरादून पुलिस ने किया वीकेंड यातायात प्लान तैयार – myuttarakhandnews.com

जनपद देहरादून : आये दिन देहरादून में लगते जाम को देहरादून पुलिस ने भारी तथा हल्के वाहनों हेतु वीकेंड यातायात प्लॉन देहरादून शहर में यातायात के दबाव की स्थिति के अनुसार किया जायेगा, जो वीकेंड पर रात्रि 10 बजे तक प्रभावी रहेगा।
शहर में यातायात के दबाव अधिक होने पर आवश्यकतानुसार समय को बढाया भी जा सकता है
भारी वाहनों हेतु यातायात प्लान –
रायपुर क्षेत्र से ऋषिकेश जाने वाले भारी वाहनों को मालदेवता चैक पोस्ट तथा राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम तिराहा के पास बने ग्राउण्ड में होल्ड करेंगे, जो भारी वाहन थानों क्षेत्र से ऋषिकेश की तरफ जायेंगे उन भारी वाहनों को रानीपोखरी में रोका जायेगा।
📌पटेल नगर क्षेत्र में भारी वाहनों को नया गांव, ट्रांसपोर्ट नगर पर ही रोक कर शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।डोइवाला क्षेत्र में भारी वाहनों को लालतप्पड, भानियावाला सर्विस लेन, हर्रावाला/कुंआवाला पर ही रोक कर शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।
📌सहसपुर क्षेत्र में भारी वाहनों को धर्मावाला, सभावाला पर ही रोक कर शहर में प्रवेश नहीं करेंगे।
हल्के वाहनों हेतु यातायात प्लान –
देहरादून शहर में दबाव की स्थिति होने पर हरिद्वार की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को भानियावाला तिराहा, डोईवाला से डायवर्ट कर दुर्गा चौक, भूईंयां मंदिर से थानों रोड, महाराणा प्रताप चौक, मालदेवता, कृषाली चौक होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा।
📌देहरादून शहर में दबाव की स्थिति होने पर ऋषिकेश की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को एयरपोट तिराहा से डायवर्ट कर एसडीआरएफ तिराहा, थानों रोड महाराणा प्रताप चौक, मालदेवता, कृषाली चौक होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा।
📌देहरादून शहर में दबाव की स्थिति होने पर आशारोडी की तरफ से आने वाले हल्के वाहनों को शिमला बाईपास, सेंट ज्यूड चौक, कमला पैलेस, बल्लूपुर चौक, कैंट चौक, सीएसडी तिराहा, रोवर्स केव होते हुए किमाडी रोड से मसूरी की ओर भेजा जायेगा।
📌 यदि देहरादून शहर में अत्यधिक दबाव होता है तो जो हल्के वाहन पंवाटा साहिब की तरफ से जनपद देहरादून की सीमा में प्रवेश करेंगे उन वाहनों को विकासनगर से डायवर्ट कर यमुना पुल, कैम्पटी फाल होते हुए मसूरी भेजा जायेगा।
📌यदि रिस्पना/जोगीवाला क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक रहता है तो जिन हल्के वाहनों को ऋषिकेश/हरिद्वार जाना है, उन वाहनों को कारगी चौक से दूधली की तरफ डायवर्ट कर डोईवाला होते हुए ऋषिकेश तथा हरिद्वार भेजा जायेगा।
📌हरिद्वार/ऋषिकेश की तरफ से आने वाले हल्के वाहन, जिन्हें सहस्रधारा की तरफ जाना है, उन वाहनों को एयरपोर्ट तिराहा/भानियावाला तिराहा, डोईवाला से डायवर्ट कर भूईंयां मंदिर से थानों रोड, महाराणा प्रताप चौक, मालदेवता होते हुए सहस्रधारा की ओर भेजा जायेगा।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

भाजपा नेता रामशरण नौटियाल ने थामा कांग्रेस का हाथ, उत्तराखंड की सियासत में हलचल –

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में रामशरण नौटियाल के कांग्रेस में शामिल होने से राजनीतिक हलकों…

11 minutes ago

10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट

शीतकाल में मुखबा में होंगे मां गंगा के दर्शन उत्तरकाशी। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में…

18 minutes ago

लक्ष्मण शक्ति और मेघनाद वध के मंचन ने मोहा मन, कामगारों के सम्मान में मना रामलीला महोत्सव –

 देहरादून, । रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक मैदान में आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव-2026 के अष्टम…

42 minutes ago

Dr. Dhal Singh Bisen Takes Oath as New Governor of Uttarakhand | Uttarakhand News Network

Dr. Dhal Singh Bisen has taken oath as the new Governor of Uttarakhand at a…

1 hour ago

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर भ्रामक खबरों को सचिव उद्योग विनय शंकर पांडे ने किया खारिज

₹1.01 लाख करोड़ से अधिक के निवेश की ग्राउंडिंग, ₹24 हजार करोड़ के नए निवेश…

3 hours ago