उत्तराखंड में महिलाओं ने स्वरोजगार में पुरुषों को पछाड़ा, UP ने हिमाचल प्रदेश को भी दी मात – Uttarakhand

Women outperformed men in self-employment in Uttarakhand, UP also beat Himachal Pradeshइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल। रोजगार की तलाश में गांव छोड़कर शहरों में भटक रहे पुरुषों के सामने स्वरोजगार में सफल महिलाओं ने बड़ा उदाहरण पेश किया है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय कर ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तराखंड में के ग्रामीण क्षेत्रों में 80 फीसदी से अधिक महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ी हैं।यूपी की महिलाओं ने स्वरोजगार मामले में हिमाचल प्रदेश को भी मात दी है। पुरुषों में ये आंकड़ा 55 फीसदी से भी कम है। उत्तराखंड में महिलाएं हमेशा से ही अर्थव्यवस्था का आधार रही हैं। बीते सप्ताह भारत सरकार ने एक रिपोर्ट जारी की। इसमें महिलाओं और पुरुषों के स्वास्थ्य, शिक्षा और अर्थव्यवस्था में भागीदारी की जानकारी दी गई है। रिपोर्ट में दिए आंकड़ों के विश्लेषण से पता चला कि देशभर में स्वरोजगार के मामले में ग्रामीण महिलाएं आगे हैं। उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में ये औसत देश से भी बेहतर है।यहां 82.1% महिलाएं स्वरोजगार करती हैं जबकि स्वरोजगार से जुड़े पुरुष करीब 54% है। हालांकि शहरी क्षेत्रों में 45.3% पुरुष स्वरोजगार कर रहे हैं जबकि यहां महिलाओं का आंकड़ा 39% ही है। देशभर की बात करें तो ग्रामीण क्षेत्रों में 59.4% पुरुष व 73.5% महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ी हैं।महिला स्वयं सहायता समूहों और मनरेगा से मिला बड़ा बलग्रामीण क्षेत्रों में खेती के अलावा महिलाओं के स्वरोजगार का सबसे बड़ा कारण स्वयं सहायता समूह और मनरेगा बने हैं। सरकार की मदद से चल रहे इन समूहों में बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ी हैं। इन महिलाओं ने स्थानीय उत्पादों को नई पहचान भी दिलाई है। इसमें होमस्टे, जड़ी बूटी जूस, मसाले, अचार, स्थानीय परिधान, मोटे अनाज से तैयार विभिन्न उत्पाद प्रमुख तौर पर शामिल हैं। स्वरोजगार के साथ-साथ महिलाओं के प्रयास देशभर में उत्तराखंड को नई पहचान भी दे रहे हैं।हिमाचल से मुकाबला, यूपी आगेपड़ोसी राज्यों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश की स्थिति लगभग हमारे जैसी ही है। यहां 87.8% महिलाएं स्वरोजगार कर रही है जबकि पुरुषों का प्रतिशत 54.4 है। यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में 90% महिलाएं और 70.9% पुरुष स्वरोजगार करते हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

“मां यमुना के जयघोष से गूंजा हरिपुर कालसी, धामी ने किया प्रतिमा का अनावरण” –

 कालसी। हरिपुर कालसी में  मां यमुना की भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को…

1 minute ago

‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं –

 पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पिथौरागढ़ जनपद की प्रभारी मंत्री रेखा…

14 minutes ago

भारत में लॉन्च हुई नई बीएमडब्लू 7 सीरीज़ रेंज… –

 देहरादून: बीएमडब्ल्यूइंडिया ने देश में लंबे समय से इंतज़ार की जा रही नई बीएमडब्ल्यू7 सीरीज़…

20 minutes ago

Children’s affection is most special birthday gift: Dhami

CM celebrates birthday with divyang children in Doon my uttarakhand news Bureau Dehradun, 16 Sep:…

25 minutes ago

आईआईटी रुड़की में 19-20 सितंबर को होगा दीक्षांत समारोह, 2701 विद्यार्थियों को मिलेंगी डिग्रियां –

रुड़की, । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की में 19 और 20 सितंबर को दीक्षांत समारोह-2026…

27 minutes ago

Police Constable accused of molestation, Bajrang Dal holds protest in Doon

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 16 Sep: A constable of Doon Police has been accused…

37 minutes ago