देहरादून :जब जब चुनाव होते है या देश में कोई अन्य मुद्दों पर बहस छिड़ती है तब तब समाज मे कुछ लोग एक दूसरे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान बाजी कर देश का माहौल खराब कर समाज को बांट मुख्य समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास जरूर करते है , या धर्म,जात, क्षेत्र के नाम पर वोट बैंक प्रभावित करने की कूटनीति रचते है । ऐशे में देहरादून पुलिस ने साहसिक कदम उठाते हुए बिना किसी राजनीतिक दबाव केदिनाँक 4अप्रैल 2024 को सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो, जिसमें राम स्वरूपानन्द गिरि, शिव शक्ति धाम, डासना गाजियाबाद द्वारा प्रेस क्लब में प्रेस कान्फ्रेंस के माध्यम से सम्प्रदाय विशेष के सम्बंध में आपत्तिजनक शब्दो का प्रयोग करते हुए वैमनस्यता फैलाने का प्रयास किया गया, वीडयो स्वतः सज्ञान लेते हुए उपनिरीक्षक ओमप्रकाश चौकी प्रभारी करनपुर द्वारा कोतवाली डालनवाला में मु0अ0सं0- 79/24, धारा 153 ए/505(2) भादवि बनाम राम स्वरूपानन्द गिरि पंजीकृत कराया गया।पूर्व में भी इनके द्वारा कई बार इस प्रकार के कार्य किये गये है । इसलिए एक बार फिर देहरादून पुलिस जो कि एसएसपी के रूप में एक कुशल अभिभावक के हाथों में है उनकी टीम ने कुशल कार्यप्रणाली का परिचय देते हुए मुकदमा दर्ज किया है ।
Post Views: 6
Post navigation
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…