Subscribe for notification

देहरादून रुट प्लान -क्रिसमस और नये साल पर है देहरादून मंसूरी घूमने का इरादा तो ये खाश खबर आपके लिए – myuttarakhandnews.com

देहरादून : यदि आप क्रिसमस व नव वर्ष पर देहरादून व आसपास के इलाकों में घूमने का प्लान बना रहे है तो यह रुट प्लान अवश्य देखें
-देहरादून पुलिस द्वारा बाह्य प्रदेशों से मसूरी / ऋषिकेश आने / जाने वाले पर्यटकों की बेहतर सुविधा हेतु यातायात प्लान एवं वाहनों की समुचित पार्किंग के लिए ठोस प्लान बनाया है ।-दिल्ली से रुड़की / सहारनपुर से मोहण्ड होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए रुट प्लान –दिल्ली /रुड़की / सहारनपुर – मोहण्ड- आशारोड़ी – आई0एस0बी0टी0 – शिमला बाईपास – सैन्ट ज्यूड चौक – बल्लुपुर चौक – गढ़ी कैन्ट तिराहा – अनारवाला तिराहा – जोहड़ी गांव – मसूरी रोड़ – कुठाल गेट – मसूरी ।
दिल्ली से हरिद्वार- ऋषिकेश से जोगीवाला होते हुए मसूरी जाने वाले पर्यटकों के लिए रुट प्लान-A. हरिद्वार / ऋषिकेश से हर्रावाला – मोहकमपुर फ्लाईओवर – जोगीवाला – U टर्न कैलाश अस्पताल – पुलिया नं0 06 – रिंग रोड़- लाडपुर तिराहा – सहस्त्रधारा क्रासिंग – आईटी पार्क – किरशाली चौक – साईं मन्दिर तिराहा – मसूरी डायवर्जन – कुठालगेट – मसूरी ।
-शहर में दबाव की स्थिति में प्लान BB. हरिद्वार – नेपाली फार्म तिराहा – भानियावाला तिराहा – एयरपोर्ट तिराहा – थानो रोड – महाराणाप्रताप चौक –लाडपुर तिराहा – सहस्त्रधारा क्रासिंग – आईटी पार्क – किरशाली चौक – साईं मन्दिर तिराहा – मसूरी डायवर्जन – कुठालगेट – मसूरी ।
 मसूरी से दिल्ली / सहारनपुर / रुड़की / ऋषिकेश / हरिद्वार / विकासनगर जाने हेतु वापसी रुट –मसूरी – कुठाल गेट – ओल्ड राजपुर रोड़ – राजपुर – साँई मन्दिर – कृरशाली चौक – आई0टी0 पार्क – तपोवन बाईपास रोड – नालापानी चौक – तपोवन गेट – लाडपुर तिराहा – पुलिया नं0 06 – जोगीवाला से ऋषिकेश / हरिद्वार/ आई0एस0बी0टी0 की ओर जा सकेंगे ।
बैरियर प्वाईंट1. आशारोडी2. कुठालगेट3. किरशाली चौक4. सहस्त्रधारा क्रासिंग5. महाराणा प्रताप चौक6. जोगीवाला चौक7. बंगाली कोठी तिराहा8. आईएसबीटी9. हर्रावाला चौक10. नटराज चौक11. रानीपोखरी तिराहा12. बैराज तिराहा13. श्यामपुर फाटक14. नेपाली फार्म15. छिद्दरवाला16. एयरपोर्ट तिराहा17. भोगपुर तिराहा18. थानो तिराहा
डायवर्जन प्वाईंट1) शिमला बाईपास चौक2) सेंड ज्यूडस तिराहा3) कमला पैलेस4) बल्लूपुर चौक5) कैंट तिराहा6) सीएसडी तिराहा7) कुठालगेट8) साईं मन्दिर तिराहा9) मसूरी डायवर्जन10) ओल्ड राजपुर रोड तिराहा11) आईटी पार्क तिराहा12) तपोवन तिराहा13) लाडपुर तिराहा14) जोगीवाला चौक15) कैलाश अस्पताल कट16) भानियावाला तिराहा17) एयरपोर्ट तिराहा18) कारगी चौक
(मसूरी मे यातायात के सुगम संचालन हेतु प्रथम बार शटल सेवा प्रारम्भ की जा रही है )स्थान जहा से शटल सेवा संचालित की जाएगी ।1. किग क्रेग पार्किंग2. गज्जी बैण्ड3. कुठाल गेट
*यातायात / पार्किंग प्लान
प्लान-A मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाईब्रेरी व पिक्चर पैलेस की ओर सामान्य रूप से संचालित किया जायेगा । मसूरी क्षेत्रान्तर्गत सम्पूर्ण उपलब्ध पार्किंग क्षमता का 70 प्रतिशत उपयोग होने पर प्लान B को लागू किया जाएगा ।*प्लान-B* इस प्लान के अन्तर्गत शटल वाहन सेवा को प्रारम्भ किया जाएगा, जिसके अन्तर्गत किंग क्रेग पर मसूरी की ओर जाने वाले पर्यटकों के वाहनो को किंग क्रेग पार्किंग मे पार्क किया जायेगा जहां से पर्यटको को शटल सेवा के माध्यम से उनके गन्तव्य की ओर भेजा जाएगा । किंग क्रेग पार्किग फुल होने की दशा मे प्लान C को लागू किया जाएगा ।
प्लान-c इस प्लान के अन्तर्गत गज्जी बैण्ड से शटल वाहन सेवा के माध्यम से पर्यटको को उनके गन्तव्य स्थल की ओर भेजा जाएगा । गज्जी बैण्ड की पार्किग फुल होने की दशा मे प्लान D को लागू किया जाएगा ।प्लान-D इस प्लान के अन्तर्गत कुठाल गेट से शटल वाहन सेवा के माध्यम से पर्यटको को उनके गन्तव्य की ओर भेजा जाएगा ।
मसूरी क्षेत्रान्तर्गत वाहनों को पार्क किये जाने हेतु पार्किंग स्थलपिक्चर पैलेस – 100 कारलण्ढौर रोड – 80 कारकैम्प्टी टैक्सी स्टैण्ड -250 कार एवं 20 बसटाउन हॉल के नीचे -70 कार एवं 100 दुपहियाकिंग क्रेग -250 कारमसूरी स्थित समस्त होटल – 1800 कारपिक्चर पैलेस से लण्ढौर रोड, जैन धर्मशाला तक रोड के दाहिने ओर एवं नगर पालिका पार्किंग – 50 कारकम्पनी गार्डन रोड पर – 30 कारमैसानिक लॉज बस अड्डा / पिक्चर पैलेस टैक्सी स्टैण्ड – 15 कार*SYLISTON PARKING पिक्चर पैलेस – 60 कार**विकास होटल पार्किंग कुलडी – 60 कार**गज्जी बैंड में सड़क किनारे – 300 कार*
*कुल पार्किंग* – *3065 कार, 20 बस एवं 100 दुपहिया*
नोट – नव वर्ष की पूर्व संध्या व नव वर्ष 2025 के दृष्टिगत मसूरी डाईवर्जन व बाटाघाट चैकपोस्ट से मसूरी आने वाले भारी वाहनों को दिनांक 31/12/2024 से 01/01/2025 तक प्रातः 08.00 बजे से 24.00 बजे तक पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जायेगा ।
आवश्यक सेवा वाले वाहनों को उक्त प्रतिबन्धित समय में आवागमन की छूट रहेगी ।2 देहरादून शहर में संचालित विक्रम वाहन / सिटी बस को अवश्यकतानुसार डायवर्जन की कार्यवाही की जा सकती है ।अतः सभी पर्यटकों / सैलानियों से यातायात पुलिस देहरादून की अपेक्षा / अपील है कि – Left Turn फ्री रखें । पहाडी क्षेत्र में कृपया अपने लेन में ही चलें । वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में ही पार्क करें । शराब पीकर वाहन न चलाएं ।देहरादून की संभ्रांत जनता एवं अन्य प्रदेशों से आने वाले पर्यटकों से अपील है कि 31st के अवसर पर देहरादून/ मसूरी /ऋषिकेश में यातायात व्यवस्था में अपना योगदान दें साथ ही अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही पार करें ।

Post Views: 5

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को मिलेंगी मुफ्त किताबें, 28 मार्च तक सभी स्कूलों में पुस्तकें पहुंचाने का लक्ष्य

समय पर किताबें मिलने से पढ़ाई होगी आसान और सुचारु देहरादून। राज्य में शिक्षा व्यवस्था…

2 minutes ago

ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन

देहरादून-हरिद्वार-ऋषिकेश में आधुनिक ट्रांजिट नेटवर्क पर मंथन, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा…

45 minutes ago

राजस्थान के जयपुर से लॉन्च हुई ‘AI भारत विस्तार’ योजना, देशभर के किसानों को होगा लाभ

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ‘AI भारत विस्तार’ योजना का शुभारंभ कृषि…

1 hour ago

11 लाख जुर्माना, 80 लाख की आरसी; पार्षद की पत्नी समेत 3 नामजद, ध्वस्तीकरण के आदेश – myuttarakhandnews.com

मसूरी। मसूरी-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर होटल देवलोक के निकट प्रतिधारक दीवार क्षतिग्रस्त होने के मामले…

1 hour ago