देहरादून श्यामलाल गुरूजी हत्याकांड : 12 वर्षों का अवैध सम्बन्ध , दूसरी शादी, पैसों की तंगी के चलते अश्लील विडियो बना ब्लैकमेल की योजना में हो गयी हत्या – myuttarakhandnews.com

देहरादून क्राइम :महिला व एमबीबीएस छात्र पति ने कर दी बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक की हत्या ! सहारनपुर ले जा कर लगाया शव ठिकाने
देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में बुजुर्ग शिक्षक की हत्या के मामले में 25-25 हजार के ईनामी दम्पत्ति को देहरादून पुलिस ने आखिरकार पकड़ लिया है ।
सर्विलांस तथा मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों फरार अभियुक्तों हिमांशु चौधरी पुत्र सतीश तथा गीता पत्नी हिमांशु चौधरी को अमृतसर पंजाब से गिरफ्तार किया ।
पूछताछ में गीता ने बताया कि मृतक श्याम लाल से पिछले 12 सालों से उसके अवैध सम्बन्ध थे,जिसकी वजह से वह पिछले 3 सालों से अपनी पुत्री के साथ अपने पहले पति से अलग रह रही थी ।
मई 2024 में उसने अभियुक्त हिमांशु चौधरी से मन्दिर में शादी की थी, हिमांशु चौधरी देहरादून से एमबीबीएस की पढाई कर रहा था ।
शादी के बाद दोंनो आर्थिक तंगी से जूझने लगे हिमांशु के एमबीबीएस में बार-बार ड्राप आउट होने के कारण उसकी पढाई पर काफी खर्चा हो गया था।
इनसब से निजात पाने के लिए दोनों ने श्यामलाल को ब्लैकमेल करने की सोची , दोनों की योजना श्यामलाल व गीता की अश्लील विडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर उससे पैसा ऐंठने की थी ।
इसीलिए दोनों ने किशननगर एक्स्टेंशन में दो अलग अलग कमरे अपने लिये लिये ।जहाँ गीता द्वारा मृतक श्याम लाल को फोन कर बुलाया , जहां अभियुक्त हिमांशु चौधरी पहले से ही मौजूद था ।
वह छिपकर दोनो की अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था , जिसकी भनक लगने पर श्यामलाल जोर-जोर से हल्ला करने लगा।
इसलिए दोनो ने उसे बांधकर उस पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन वह ओर-जोर से चिल्लाने लगा , जिससे दोनों ने उसका मूंह बन्द कर गला दबा दिया ।
हत्या के बाद दोनों ने मृतक के शव को उसी कमरे में छोड़ दिया व दूसरे कमरे में चले गये ।
दूसरे दिन गीता में भाई अजय को सूचना दी व 4 फरवरी को बहनोई धनराज चावला को भी देवबंद सहारनपुर से देहरादून बुलाया।
हिमांशु एमबीबीएस की पढाई कर रहा था, इसलिए उसने अपनी जानकारी का प्रयोग कर शव को एक दो दिन रंखा ,ताकि काटते समय शरीर से खून ना निकले ।
हिमांशु चौधरी द्वारा अन्य अभियुक्तों ने श्यामलाल के शव के अलग-अलग टुकडे कर उन्हें रस्सी से बांधकर प्लास्टिक के अलग-अलग कट्टों में डाल दिया व धनराज चावला की कार से देवबंद ले गये तथा शव को देवबंद में साखन की नहर में फेंक दिया।
सूत्रों के द्वारा ये भी बताया गया कि गीता 7 महीने की गर्भवती है, श्यामलाल व उसके सम्बन्धो की वजह से उसकी पहली शादी भी बर्बाद हुई , व हिमांशु से शादी भी गीता ने श्यामलाल को बिना बताये की थी ,जब हिमांशु से शादी की बात श्यामलाल के कानों में पड़ी तो दोनों के रिश्तों में मतभेद हो गये , श्यामलाल की दो बेटियां है व करोडों की प्रॉपर्टी देहरादून में बतायी जाती है ,जिसको हडपने के लिए पहले भी कई शाजिशे हो चुकी है ।मामला एक युवती व बुजुर्ग के अवैध संबंधों का होने के कारण लोगों को विश्वास नहीं हो रहा ।
दो अपराधी पहले ही गिरफ्तार हो चुके है , गीता व हिमांशु पुलिस से बचने के लिये,रुड़की से पहले मुम्बई फिर जयपुर, प्रयागराज, कुरूक्षेत्र तथा अमृतसर में अलग-अलग स्थानों में छिपकर रहे ।

Post Views: 3

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कांवड़ मेले की सुरक्षा के लिए दून पुलिस अलर्ट, ऋषिकेश में बम निरोधक दस्ते का सघन चेकिंग अभियान

किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु मिलने अथवा किसी व्यक्ति के संदिग्ध प्रतीत होने पर…

26 seconds ago

कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक

नैनीताल:  जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

21 minutes ago

देहरादून में एक और चिटफंड घोटाला: 100 से ज्यादा लोगों को ठगा… क्रिप्टो-फॉरेक्स के नाम पर लूटे आठ करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में एक और बड़ा चिटफंड घोटाला सामने आया है। छह से सात प्रतिशत…

27 minutes ago

प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस

देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…

43 minutes ago

मुख्यमंत्री धामी से महानिदेशक एनसीसी ने की शिष्टाचार भेंट

उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…

1 hour ago

पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग नहीं होगा बर्दाश्त, पीजी-हॉस्टलों पर पुलिस का शिकंजा –

देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…

1 hour ago