Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा: चमोली में टूटा ग्‍लेशियर, मौके पर मौजूद थे 57 मजदूर; अब तक 32 को निकाला – Uttarakhand

Big accident in Uttarakhand: Glacier broke in Chamoli, 57 workers were present on the spot; 32 have been rescued so farइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)चमोली। उत्‍तराखंड के माणा में ग्‍लेशियर टूटने से भारी हिमस्‍खलन हो गया है। जिससे बीआरओ के कैंप को क्षति पहुंची है। बताया गया कि यहां करीब 57 मजदूरों के होने की सूचना है। सेना व आईटीबीपी मौके पर पहुंच चुकी है। वहीं अब तक बर्फ में दबे 32 मजदूरों को निकाला जा चुका है। अभी भी 25 लोग लापता हैं। ये सभी माणा से माणा पास तक 50 किमी क्षेत्र में हाइवे चौड़ीकरण डामरीकरण के कार्य में लगी कंपनी के मजदूर हैं। इस सड़क का कार्य ईपीसी कंपनी के माध्यम से बीआरओ करा रही है।रेस्क्यू में जुटी सेना व आईटीबीपीसीमा सड़क संगठन के कैंप के पास भारी हिमस्खलन हुआ है। तीन मजदूरों को गंभीर हालत में सेना चिकित्सालय भेजा गया है। सेना व आईटीबीपी रेस्क्यू में जुटी है। हनुमान चट्टी से आगे हाइवे बंद है। एसडीआरएफ व एनडीआरएफ मौके के लिए रवाना हुई है, लेकिन हाइवे बंद होने के कारण वो रास्ते में ही फंसे हैं। जिलाधिकारी डा संदीप तिवारी ने कहा 57 मजदूरों के माणा पास क्षेत्र में होने की सूचना है।वहीं घटना पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुख जताया है। उन्‍होंने कहा कि ‘जनपद चमोली में माणा गांव के निकट बीआरओ द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। आईटीबीपी, बीआरओ और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।’आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देशवहीं चमोली जनपद में हो रही बारिश और बर्फबारी को देखते हुए जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने आईआरएस से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अधिकारियों को बाधित हुई सड़कों पर यातायात सुचारू करने तथा क्षतिग्रस्त विद्युत लाइनों का सुधारीकरण कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए हैं।बदरीनाथ औली सहित चोटियों में बर्फबारी व निचले स्थानों में बढ़ी ठंडगोपेश्वर: चमोली जिले में पर्यटन स्थल औली सहित चोटियों में बर्फबारी व निचले स्थानों में बारिश हुई है। जिससे ठंड बढ़ गईं हैं। सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला था , दोपहर बाद बारिश शुरू हुई जो रात्रि तक जारी रहीं, विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली सहित बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब के साथ नीति, माणा व मंडल घाटी की पहाड़ियों में बर्फबारी हुई है।जिले में 10 से अधिक गांव भी बर्फबारी प्रभावित हैं हालांकि अभी सड़कें सुचारू हैं। औली में हो रही बर्फबारी से पर्यटन उत्साहित हैं बर्फबारी का दीदार करने के लिए औली में पर्यटकों का तांता है नेशनल खेलों के आयोजन के लिए भी यह बर्फबारी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्राफिक एरा में ऑटो-कॉम 2026 शुरू… –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि ऑटोमेशन और कंप्यूटेशन का बढ़ता तालमेल…

5 hours ago

स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026 का शानदार आगाज… –

  देहरादून, । ग्राफिक एरा में ‘स्टूडेंट ग्राफेस्ट-2026’ का शानदार आगाज़ होते ही पूरा कैंपस सुर-ताल…

5 hours ago

SDRF उत्तराखण्ड को ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र, यह उपलब्धि हासिल करने वाला बना देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल

मानक संचालन प्रक्रियाओं, पारदर्शी दस्तावेजीकरण और गुणवत्ता प्रबंधन को मिली पहचान; आपदा बचाव के साथ…

5 hours ago

रायवाला में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कूटी सवार गिरफ्तार –

ऋषिकेश/देहरादून। रायवाला क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी विभाग…

5 hours ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने लगातार तीसरे वर्ष हासिल किया ग्रेट प्लेस टू वर्क® सर्टिफिकेशन –

  देहरादून, : भारत की अग्रणी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स कंपनियों में से एक, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड…

6 hours ago

ISO 9001:2015 प्रमाणपत्र हासिल करने वाला देश का पहला आपदा प्रतिवादन बल बना उत्तराखंड SDRF –

 देहरादून। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने गुणवत्ता प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि…

6 hours ago