Dehradun: देहरादून में दीपावली पर बदला ट्रैफिक प्लान: पांच दिन बाजारों में वाहनों की नो एंट्री, पुलिस ने कसी कमर | HNN 24×7

देहरादून में दीपावली पर बदला ट्रैफिक प्लान
दीपावली के मौके पर देहरादून पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए बड़ा ट्रैफिक प्लान लागू किया है। एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन ने बुधवार को समीक्षा बैठक में निर्देश जारी करते हुए कहा कि अगले पांच दिनों तक शहर के प्रमुख बाजारों में वाहनों की नो एंट्री रहेगी। बाजारों तक पहुंचने के लिए नागरिकों को सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना होगा। सभी रूटों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। जिलेभर में 485 पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात रहेंगे, जबकि सभी थाना प्रभारियों को अतिक्रमण हटाने और यातायात उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। ट्रेड वाहनों जैसे बस, ऑटो और टेंपो के लिए विशेष रूट और समय तय किए गए हैं। पुलिस ने अपील की है कि शहरवासी यातायात प्लान देखकर ही निकलें ताकि त्योहार के दौरान ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।

 

देहरादून में दीपावली पर तय हुए पार्किंग स्थल
दीपावली की खरीदारी के दौरान देहरादून के प्रमुख बाजारों में ट्रैफिक सुचारु रखने को लेकर पुलिस ने विशेष पार्किंग व्यवस्था बनाई है। सहस्त्रधारा, रायपुर रोड, राजपुर रोड और सुभाष रोड से आने वाले वाहन सर्वे चौक के पास काबुल हाउस, मंगला देवी इंटर कॉलेज परिसर, कनक चौक मल्टीस्टोरेज पार्किंग और घंटाघर एमडीडीए कॉम्प्लेक्स में पार्क होंगे। वहीं चकराता रोड, जीएमएस रोड और गढ़ी कैंट से आने वाले वाहन बिंदाल स्थित जनपथ कॉम्प्लेक्स, प्रभात कट मैदान और बुद्धा चौक रेंजर्स ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे। ईसी रोड, रिस्पना पुल, धर्मपुर, जोगीवाला, नेहरू कॉलोनी और छह नंबर पुलिया क्षेत्र से आने वाले वाहनों के लिए रेंजर्स ग्राउंड, तहसील चौक दरबार साहिब और राजीव गांधी कॉम्प्लेक्स को पार्किंग स्थलों के रूप में तय किया गया है। सहारनपुर चौक, कांवली रोड, पटेलनगर और पथरीबाग से आने वाले वाहन पुराने द्रोण होटल के पास बस अड्डे, दून अस्पताल के सामने पुलिस कार्यालय तथा नगर निगम परिसर में पार्क होंगे। पल्टन बाजार की ओर जाने वाले वाहनों को गांधी इंटर कॉलेज और सीएनआई स्कूल में पार्क करने की अनुमति होगी।

 

 
देहरादून में पल्टन बाजार में सुबह 10 से रात 9 बजे तक नो एंट्री
दीपावली के दौरान भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम से बचाव के लिए देहरादून पुलिस ने पल्टन बाजार में सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक वाहनों की पूरी तरह नो एंट्री घोषित की है। लोडिंग वाहनों को दर्शनी गेट, तिलक रोड, भंडारी चौक, अंसारी मार्ग, तहसील चौक और डिस्पेंसरी रोड से पल्टन बाजार में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इन वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था केवल राजा रोड से पीपल मंडी होते हुए दर्शनी गेट की ओर रहेगी। बाजार के व्यापारियों के वाहनों को टोकन के माध्यम से सीमित प्रवेश दिया जाएगा। राजपुर रोड से ओरिएंट चौक तक आने वाले विक्रम वाहनों को ग्लोब चौक से पैसिफिक तिराहे, सुभाष रोड और बेनी बाजार होते हुए वापस राजपुर रोड की ओर भेजा जाएगा। इसी तरह, रायपुर रोड और रिस्पना से आने वाले विक्रम वाहनों को क्रमशः सर्वे चौक और दून चौक मार्ग से वापस भेजने की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि तय रूटों का पालन करें ताकि दीपावली के दौरान शहर का ट्रैफिक सुचारु बना रहे।

लेखक- शुभम तिवारी (HNN24X7)

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

जिलाधिकारी ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही एफएलसी प्रक्रिया का किया निरीक्षण

पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…

3 hours ago

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…

5 hours ago

श्रीनगर से सड़क मार्ग से देहरादून लौटते हुए मुख्यमंत्री धामी ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का स्थलीय निरीक्षण

देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…

7 hours ago

करवाचौथ पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को छुट्टी, धामी सरकार ने जारी किया आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…

7 hours ago

हंगामे के बीच अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र, ₹7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट पास – myuttarakhandnews.com

भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…

7 hours ago

उत्तराखंड में मदरसों के धार्मिक पाठ्यक्रम पर बड़ा बदलाव, अब शिक्षा परिषद की मंजूरी जरूरी नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…

7 hours ago