10अक्टूबर 2024 को रेगुलर चैकिंग के दौरान किगुन्दयाड गांव पुरोला उत्तरकाशी से देहरादून को आने वाली बस UK07PA0712, की तलाशी पर बस में सीट के नीचे कई गुप्त केबिन बने थे , जिनके अंदर पुलिस को भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ चरस बरामद हुई ।
इस तस्करी में बस के चालक व परिचालक लोगों की मिली भगत सामने आयी , दोनों उत्तरकाशी से देहरादून ये मादक पदार्थ तस्करी के लिए लाये थे ।
बस से मिली चरस की कीमत लगभग 05 लाख रुपये व वजन 02 किलो 580 ग्रामबताया जा रहा है ।बस चालक नसीम पुत्र हनीफ निवासी जीवनगढ़ कोतवाली विकास नगर जनपद देहरादूनपरिचालक तालिब पुत्र मोमीन निवासी भंडारी बाग देहरादून को गिरफ्तार किया गया है ।
दोनों ने बताया कि दोनों देहरादून – पुरोला उत्तरकाशी रूट पर काफी समय से बस चलाते हैं, जहाँ उनको पुरोला उत्तरकाशी क्षेत्र में चरस सस्ते दामों में मिल जाती है ,जिसको सवारियों की आड़ में देहरादून ला कर महंगे दाम में बेचते थे । इनके द्वारा सीट के नीचे एक अलग सा केबिन बनाया गया था, जिससे चेकिंग के दौरान ये आसानी से पकड़ में नहीं आते थे ।
Post Views: 6
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…