*महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून के राजकीय शिशु एवं बालिका निकेतन में किया कन्या पूजन*
*बच्चियों को बताया मां दुर्गा का रूप, बोलीं – बेटियों को आगे बढ़ाना देवी मां की पूजा करने के ही बराबर*
देहरादून: प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आज महानवमी के सुअवसर पर शहर के राजकीय शिशु एवं बालिका निकेतन में विधिवत रूप से कन्या पूजन किया। मंत्री रेखा आर्या ने यहां बच्चियों के चरण पखारे और उन्हें पवित्र चुनरी भेंट कर उनकी स्तुति की। रेखा आर्या बोलीं कि आज के पावन दिन पर, यह मेरा सौभाग्य है कि साक्षात् मां दूर्गा का रूप इन बच्चियां की मुझे सेवा करने और इन्हें भोग लगाने का अवसर मिला।
उन्होंने आगे जोड़ा कि मैं मां आदि शक्ति से यही प्रार्थना करती हूं कि वो सदैव हम सभी पर अपनी कृपा बनाएं रखें और उनके आशीर्वाद से हमारा समूचा प्रदेश प्रगति की राह पर अग्रसर रहे।
कन्या पूजन के बाद मंत्री रेखा आर्या ने सदन में रह रहे बच्चों से उनका हाल-चाल जाना और उनके लिए बनाई गई व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने कहा कि हमारा निरंतर यह प्रयास है कि हम प्रदेश के हर बच्चे के लिए एक स्वस्थ वातावरण का निर्माण करें और उनकी सभी आकांक्षाओं की पूर्ति करें। मंत्री रेखा आर्या ने यहां बच्चों के साथ काफ़ी समय व्यतीत किया और बच्चों को दुलारते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…