Categories: DelhihindiUttarakhand

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता परिवार संग पहुंची हरिद्वार, गंगा स्नान कर किया पूजन – delhi

Delhi Chief Minister Rekha Gupta reached Haridwar with her family, took bath in Ganga and performed pujaइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)हरिद्वार: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं. इसी कड़ी में सीएम रेखा गुप्ता परिवार संग हरिद्वार पहुंची, इस दौरान विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर गंगा सभा द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया. जिसके बाद सीएम रेखा गुप्ता ने परिवार संग गंगा स्नान कर पूजन किया.गौर हो कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आध्यात्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंची हैं. सीएम रेखा गुप्ता ने हरिद्वार पहुंच कर परिवार संग हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान किया, जिसके बाद परिवार संग उन्होंने पूजा-अर्चना की. इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनका शुरू से ही मां गंगा से काफी लगाव रहा है और पहले वो कई बार हरिद्वार आ चुकी हैं. रेखा गुप्ता ने कहा कि आज गंगा स्नान मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, मैं अपनी सरकार के 100 दिन के कार्यकाल को पूरा कर पुण्य भूमि उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर आई हूं. आज मैंने मां गंगा के चरणों में नमन करते हुए यही प्रार्थना की है कि भारतवर्ष विकसित हो और उसमें दिल्ली भी स्थान बनाकर आगे बढ़े.दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता परिवार संग पहुंची हरिद्वारपूरे देश के लिए खुशी हमारी सरकार के माध्यम से आए और हमें मां गंगा का आशीर्वाद हमेशा मिलता रहे. साथ ही यमुना जी को भी मां गंगा जैसी अविरल और स्वच्छ सुंदर बना सके. वहीं अपने 100 दिन के कार्यकाल पर उन्होंने कहा कि मां गंगा का आशीर्वाद आज हमें मिल गया है, हम दिल्ली के विकास के लिए आगे बढ़ रहे हैं. बता दें कि आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में साध्वी ऋतंभरा के कनखल स्थित वात्सल्य गंगा आश्रम के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे. जिसके बाद रेखा गुप्ता कनखल में स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज आश्रम जाएंगी और शाम को तीर्थनगरी ऋषिकेश के परमार्थ आश्रम में गंगा आरती में प्रतिभाग करेंगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

7 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

14 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

28 minutes ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

56 minutes ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago

200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन – myuttarakhandnews.com

महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…

2 hours ago