Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड की चर्चित IPS रचिता जुयाल ने दिया इस्तीफा, जानिए इसकी वजह – Uttarakhand

Uttarakhand’s famous IPS Rachita Juyal resigned, know the reasonइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून। उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस अफसर रचिता जुयाल ने वॉलेंट्री रिटायरमेंट (वीआरएस) के लिए आवेदन किया है। वह वर्तमान में एसपी विजिलेंस के पद पर तैनात हैं। शनिवार को उन्होंने कार्मिक विभाग को इसका आवेदन भेजा। मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने बताया कि रचिता जुयाल की ओर से वीआरएस का आवेदन पत्र मिला है। इसे गृह विभाग को भेजा जा रहा है।सूत्रों के अनुसार, रचिता जुयाल ने इस्तीफा देने के पीछे पारिवारिक कारण बताए हैं। रचिता राज्यपाल की एडीसी भी रह चुकी हैं। वह देहरादून निवासी अभिनेता राघव जुयाल की भाभी हैं। रचिता के पति यशस्वी भी फिल्म निर्देशन के क्षेत्र से जुड़े हैं और मुंबई में रहते हैं।पहले प्रयास में पास की थी यूपीएससी परीक्षागौरतलब है कि धर्मपुर की रहने वाली रचिता ने जुलाई 2015 में पहले प्रयास में ही यूपीएसी की परीक्षा पास की थी। उनके पिता बीबीडी जुयाल भी पुलिस इंस्पेक्टर रह चुके हैं। दादा, नाना और पापा पुलिस सेवा में तैनात रहते हुए रचिता के मन में भी पुलिस की वर्दी पहनने की ललक जगी थी। इसके बाद उन्होंने अपने मन में यूपीएससी परीक्षा पास करने की ठान ली।घर पर रहकर की थी तैयारीरचिता बचपन से ही पढ़ने में काफी होशियार रही हैं। उनकी स्कूलिंग और हायर एजुकेशन देहरादून में ही हुई है। बीबीए और एमबीए करने के बाद रचिता ने घर पर ही पुलिस सेवा में जाने की तैयारी की। एक भाई और दो बहिनों में सबसे बड़ी रचिता ने 29 साल की उम्र में कड़ी लगन और अपनी मेहनत के बल पर पहली बार में ही सफलता हासिल कर ली थी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

यूपी में फिर महंगी हुई CNG, लखनऊ-आगरा समेत 5 शहरों में बढ़े दाम – myuttarakhandnews.com

लखनऊ: यूपी में सीएनजी के दाम वाहन चालकों को टेंशन में डाल सकते हैं. पेट्रोल…

7 hours ago

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह और सोनिया आनंद ने कब्जाई जमीन! सरकारी भूमि बेचने के आरोप – myuttarakhandnews.com

कंडोली निवासी एक व्यक्ति ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत…

8 hours ago

कोई इंस्पेक्टर था तो कोई वकील, उत्तराखंड हेलीकॉप्टर क्रैश में 5 दोस्तों की मौत; दर्शन कर हंसी-खुशी लौट रहे थे – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शुक्रवार को पायलट समेत…

8 hours ago

U’khand Gramin Bank opens Customer Service Point in Border Village of Tejam

my uttarakhand news BureauDehradun, 29 Oct: Uttarakhand Gramin Bank inaugurated its first Model Customer Service…

9 hours ago

National Conference of Women Journalists held in Hyderabad

By Lalita Baluni on returning from Hyderabad Dehradun, 29 Oct: A delegation of women journalists…

9 hours ago