सेलाकुई पुलिस ने 22.81 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को दबोचा, बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 6.50 लाख रुपये
विकासनगर। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेलाकुई पुलिस ने एक युवक को 22.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 6.50 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करता था और सामान की डिलीवरी की आड़ में नशे के आदी लोगों तक स्मैक पहुंचा रहा था।
पुलिस के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना सेलाकुई क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 2 अक्टूबर को पुलिस टीम ने तेलपुरा स्थित जंगलात चौकी के पास पार्क में आकस्मिक चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 22.81 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान कमल चौधरी उर्फ बॉबी (30) पुत्र कटार सिंह, निवासी कुआंखेड़ा, थाना लक्सर, हरिद्वार, हाल निवासी राजावाला, सेलाकुई के रूप में की है। उसके खिलाफ थाना सेलाकुई में मुकदमा अपराध संख्या 147/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह डिलीवरी बॉय का काम करता है। पुलिस के अनुसार, वह एक स्थानीय नशा तस्कर से स्मैक खरीदकर लाता था और सामान पहुंचाने की आड़ में इसे नशे के आदी लोगों को ऊंचे दामों पर बेचता था।
पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। इनके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुमेर सिंह, कांस्टेबल वीर सिंह और कांस्टेबल मधुसूदन शामिल रहे।
Post Views: 4
Post navigation
नैनीताल : भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 2 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi today paid floral tributes…
खेतों में लहलहाई दून बासमती की फसल, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें दून बासमती का उचित…
देहरादून। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच निरंतर सक्रिय रहने वाले…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Oct: Uttaranchal University has achieved a significant milestone in its…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Oct: Sardar Bhagwan Singh University (SBSU), Dehradun, hosted “Echoes of…