Categories: hindi

उत्तराखंड में SIR के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी, इतने लाख मतदाता घटे – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के बाद आज यानी शनिवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है. मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी की गई फाइनल मतदाता सूची में कुल 71,58,949 मतदाता दर्ज हैं. प्रदेश में एसआईआर की शुरुआत 8 जून 2026 से हुई. उस वक्त राज्य में 79,60,762 मतदाता दर्ज थे.
गणना फॉर्म के वितरण और संकलन के बाद 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई, जिसमें 7133785 मतदाताओं के नाम शामिल थे. आयोग के कार्यक्रम के तहत 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक मतदाताओं को दावे और आपत्तियां दर्ज कराने का समय मिला जिसके बाद 13 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक इन दावों और आपत्तियों का निस्तारण हुआ और आज अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है.
प्रदेश में कुल 71,58,949 मतदाताअंतिम सूची के 7158949 मतदाताओं में 3421036 महिलाएं 3737701 पुरुष और 212 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 72656 युवा मतदाता सूची में दर्ज हैं. जबकि 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की संख्या 122892 है. दावे आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची में कुल 129872 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जबकि 104708 नाम नियमानुसार सूची से हटाए गए हैं.
छूटे लोगों के लिए अब भी मौकाअंतिम प्रकाशन के बाद भी जो पात्र व्यक्ति किसी कारणवश सूची में शामिल नहीं हो सके हैं, वे फॉर्म 6 भरकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन ईसीआई नेट ऐप के जरिए ऑनलाइन या अपने बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) के माध्यम से ऑफलाइन भी किया जा सकता है.
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती है फाइनल वोटर लिस्टअंतिम मतदाता सूची भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.voter.eci.gov.in और मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट www.ceo.uk.gov.in पर देखी जा सकती है. इसके अलावा डीईओ/ईआरओ कार्यालय और बीएलओ से भी सूची प्राप्त की जा सकती है. हालांकि, उत्तराखंड की फाइनल मतदाता सूची पर किसी भी राजनीतिक दलों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया अभी तक सामने नहीं आई है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, देहरादून में STPI केंद्र का उद्घाटन –

 देहरादून, । उत्तराखंड में प्रौद्योगिकी, नवाचार और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में…

2 hours ago

नई धुन, नए अंदाज़ और नए स्थान पर बेहतरीन अदाकारी से सुसज्जित “विरासत महोत्सव-2026” का सजा आकर्षक भव्य मंच  –

    देहरादून –  – ऐतिहासिक सांस्कृतिक धरोहरों को संजोए रखने तथा उनका शानदार संकलन वर्षों से…

3 hours ago

ग्राफिक एरा में हिमालयी वस्त्रों पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि हिमालयी क्षेत्र की पारंपरिक वस्त्र कलाएँ सांस्कृतिक…

3 hours ago

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

4 hours ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

4 hours ago