पीएचसी मेहूंवाला में 15 दिन में शुरू होंगी प्रसव सेवाएं –

 देहरादून, । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मेहूंवाला में आगामी 15 दिनों के भीतर प्रसव सेवाएं दोबारा शुरू की जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने शुक्रवार को पीएचसी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता व्यवस्था और विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को मरीजों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।निरीक्षण से पूर्व सीएमओ ने सीपीएस की विशेष बैठक लेकर अस्पताल की विभिन्न समस्याओं और स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक के बाद उन्होंने चिकित्सालय की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को अस्पताल की सेवाओं के साथ क्षेत्रीय भ्रमण एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों की नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सप्ताह में कम से कम एक बार फील्ड में जाकर स्वास्थ्य सेवाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा एवं अनुश्रवण सुनिश्चित किया जाए।एचपीवी टीकाकरण में लापरवाही पर सख्तीटीकाकरण गतिविधियों की समीक्षा के दौरान एएनएम द्वारा एचपीवी टीकाकरण का कार्य नहीं किए जाने का मामला सामने आया। इस पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मी के विरुद्ध तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देशसीएमओ ने चिकित्सालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा मरीजों को बेहतर एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण की व्यवस्था को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाना चाहिए।15 दिन में प्रसव सेवा बहाल करने के निर्देशपीएचसी मेहूंवाला में वर्तमान में प्रसव सेवाएं बंद होने पर सीएमओ ने गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी 15 दिनों के भीतर केंद्र में प्रसव सेवाएं अनिवार्य रूप से शुरू कराई जाएं, ताकि क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।डॉ. शर्मा ने कहा कि आमजन को समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की नियमित निगरानी की जाएगी।निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप राणा, चिकित्सालय के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

51 minutes ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

52 minutes ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

1 hour ago

जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…

2 hours ago

Adi Kailash Parikrama Run to Become Annual Feature in Uttarakhand’s Tourism Calendar | Uttarakhand News Network

The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…

2 hours ago