स्टेडियम में हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, एसएसपी के निर्देश पर तीन पर कार्रवाई –

देहरादून। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर के परिसर में शराब पीकर हंगामा और हुड़दंग करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। स्टेडियम परिसर में शराब का सेवन कर उपद्रव करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देहरादून पुलिस हरकत में आ गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित युवकों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए।एसएसपी के निर्देश मिलते ही रायपुर पुलिस ने वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू की और वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस तीनों युवकों को थाने लेकर पहुंची, जहां उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में कुछ युवक राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम रायपुर के परिसर में शराब का सेवन करते हुए हुड़दंग और उपद्रव करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।योगेश दहिया (34) पुत्र सुरेंद्र दहिया, निवासी ग्राम बड़खाल, थाना राई, जिला सोनीपत, हरियाणा।सचिन (34) पुत्र संजय कुमार, निवासी ग्राम राई, थाना राई, जिला सोनीपत, हरियाणा।भूपेश कुमार (28) पुत्र सुरिंदर सिंह, निवासी कैमरी रोड, शांतिकुंज कॉलोनी, मकान नंबर 62, थाना कैमरी, जिला हिसार, हरियाणा।पुलिस की कार्रवाई के बाद स्टेडियम परिसर में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण मंच: गणेश जोशी

देहरादून में द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 का शुभारंभ, 13 जनपदों के विद्यार्थियों ने…

7 hours ago

बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर सहारनपुर से गिरफ्तार, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप

हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की पुत्री की शिकायत पर रानीपुर कोतवाली…

8 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण

इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू निर्माण…

8 hours ago

धामी सरकार में सचिवालय की बढ़ेंगी सुविधाएं, 59.34 करोड़ से बन रहा छह मंजिला भवन

मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…

8 hours ago

सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, आधारभूत सुविधाओं और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…

9 hours ago