देहरादून। डेंगू ने प्रदेश की राजधानी में पांव जमाना शुरू कर दिया है। उसने अपना ठिकाना रायपुर क्षेत्र को बनाया है जहां पांच सौ से ज्यादा मरीज मिले हैं। इसकी रिपोर्ट मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। देहरादून में अब तक डेंगू से 13 लोगों की मौत हो चुकी है और 640 लोग बुखार से तप रहे हैं। अब रायपुर क्षेत्र डेंगू का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है। यहां करीब पांच सौ रोगी मिले हैं।
हर घर में बुखार का मरीज मिल रहा है। इसके बाद भी जो सक्रियता नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग को दिखानी चाहिए थी, वह संजीदगी नजर नहीं आ रही है। नियमित रूप से फॉगिंग और दवा छिडकाव के साथ जांच नहीं हो पा रही है। शनिवार को 29 नए मरीज मिले, जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…
सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…
सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…