मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला कार्यक्रम में किया प्रतिभाग





धूम धाम से मनाया गया गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला
देहरादून। गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव समिति की अध्यक्ष ज्योति कोटिया की अध्यक्षता में महिंद्रा ग्राउंड गढ़ी कैंट में हरतालिका तीज उत्सव मेला 2023 का रंगारंग आयोजन किया। जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उत्सव कमेटी द्वारा सेलेक्ट सांस्कृतिक टीमों ने लोक गीत-लोक नृत्य का प्रदर्शन किया।
उत्सव कमेटी पिछले कई से इस उत्सव को भव्य रूप से मनाते आ रही हैं। आयोजन में गोर्खाली समाज के लोगों की उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नेपाल की प्रसिद्ध गायक रितु कंडेल रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति के अलावा तीज क्वीन तीज प्रिंसेस प्रतियोगिताएं के अलावा वृद्ध महिला सम्मान, मेधावी छात्र सम्मान गोर्खाली व्यंजन परिधान के स्टाल आयोजन के मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में गोरखा समुदाय के लोगों में अपार उत्साह और जोश देखने को मिला। साथ ही अन्य समाजों ने भी इसमें सम्मिलित होकर गोरखा संस्कृति का सम्मान बढ़ाया।इस अवसर पर काबीना मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली हरितालिका तीज उत्सव मेला की सभी बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले कई सालों से इस उत्सव को गोर्खाली महिला कमेटी इस उत्सव को भव्य तरीके से मना रही है। उन्होंने हमारे तीज त्योहार और मेले हमारी संस्कृति के संवाहक होते है।
इस प्रकार के आयोजनों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इस प्रकार के आयोजन के माध्यम से आने वाली युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति को जानने का अवसर मिलेगा। मंत्री गणेश जोशी ने कहा इस मेले को प्रदेश के सांस्कृतिक मेले में शामिल करने लिए वह शीघ्र ही मुख्यमंत्री से वार्ता कर इस मेले को सांस्कृतिक मेले में शामिल करने का आश्वासन समिति के सभी पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा हमारा प्रयास रहेगा कि इस तीज महोत्सव को राज्य राज्य स्तरीय कार्यक्रमों में शामिल किया जाए।
इस अवसर पर अध्यक्ष ज्योति कोटिया अध्यक्ष, संरक्षक गोदावरी थापली, गोर्खाली सुधार सभा अध्यक्ष पदम थापा, कमल थापा, सचिव पूजा सुब्बा, निर्मल थापा, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, निर्मला जोशी, मीनू क्षेत्री, सुनीता क्षेत्री, सविता क्षेत्री, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह, विशाल थापा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

54 minutes ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

1 hour ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

1 hour ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

2 hours ago