Categories: hindiUttarakhand

घने कोहरे ने थामे ट्रेन के पहिये, जनता एक्सप्रेस हुई रद; कुंभ व लिंक की रफ्तार पड़ी धीमी – myuttarakhandnews.com

देहरादून : घने कोहरे ने जनता एक्सप्रेस के पहिये थाम दिए हैं। जबकि, कुंभ एक्सप्रेस व लिंक एक्सप्रेस की रफ्तार धीमा कर दी है। वहीं, ट्रेन के रद होने और विलंब से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
ट्रेनों के बारे में जानकारी लेने के लिए यात्रियों की भीड़ पूछताछ केंद्र पर लगी रही। उधर, कुछ यात्रियों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए अन्य ट्रेनों का रुख किया तो कई लोगों ने बस व अन्य निजी वाहनों से यात्रा करना बेहतर समझा।
शुक्रवार को देहरादून रेलवे स्टेशन पर वाराणसी जंक्शन से आने वाली जनता एक्सप्रेस गाड़ी संख्या-151119 निर्धारित प्रात: 6:35 मिनट तक नहीं पहुंची। इससे देहरादून से रात्रि 18:30 मिनट पर रवाना होने वाली जनता एक्सप्रेस गाड़ी संख्या-15120 रद हो गई।
वहीं, लिंक एक्सप्रेस गाड़ी संख्या-14113 अपने निर्धारित समय सुबह 12:20 बजे देहरादून नहीं पहुंची। रेलवे सूत्रों ने बताया कि लिंक एक्सप्रेस करीब दो घंटे के विलंब से चल रही है।
हावड़ा जंक्शन से आने वाली कुंभ एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12369 अपने निर्धारित शाम 18:10 मिनट पर नहीं पहुंच सकी। कुंभ एक्सप्रेस के छह घंटे विलंब से चलने के कारण रात 12 बजे के बाद स्टेशन पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इससे देहरादून से हावड़ा जंक्शन के लिए रवाना होने वाली कुंभ एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12370 भी अपने निर्धारित समय रात्रि 9:45 मिनट की बजाये देर से रवाना हुई।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

3 minutes ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

3 hours ago