Categories: hindiUttarakhand

नैनीताल घूमने जा रहे थे पांच दोस्त, अचानक बदला प्लान; एक फैसले ने दिया कभी न भूलने वाला गम – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। नए साल में बरेली से नैनीताल घूमने जा रहे कार सवार पांच दोस्त सड़क हादसे का शिकार हो गए। काठगोदाम से आगे जाम होने के चलते पांचों दोस्तों ने गौलापार के मशहूर रेस्टोरेंट में खाना खाकर वापस घर जाने का प्लान बनाया था। लेकिन देर रात 12.30 बजे वह खेड़ा डायवर्जन में सामने से आ रहे पिकअप वाहन से टकरा गए। जिसमें कार के आगे दूसरी साइड में बैठे रिछा के राइस मिलर मो. रिजवान की मौत हो गई।
काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित गौलापार के खेड़ा डायवर्जन में गुरुवार की रात भीषड़ सड़क हादसा हुआ था। जिसमें आमने सामने पिकअप व कार की टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस के अनुसार रिछा के रहने वाले मुजाहिद, इसरार, सनावर, अफजाल और रिजवान नया साल मनाने नैनीताल जा रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने गौलापार में ही मशहूर रेस्टोरेंट में खाना खाकर वापस घर जाने की योजना बनाई।
यहां से वह वापस लौट रहे थे। इतने में खेड़ा डायवर्जन में सामने से आ रही पिकअप से उनकी कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। पुलिस की मानें तो कार को मो. रिजवान का दोस्त सनावर चला रहा था। उसने तेज रफ्तार पिकअप से अपनी कार को बचाने की कोशिश की। लेकिन कट मारने के बावजूद वह सफल नहीं हो पाया और पिकअप सीधे कार के दूसरी ओर टकरा गई। जिससे 25 वर्षीय मो. रिजवान इसकी चपेट में आ गया।
आसपास के लोगों ने पुलिस की सहायता से घायलों को बाहर निकाला। वहीं मौका देखते हुए पिकअप सवार फरार हो गया। इधर घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से डा. सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने रिजवान को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल मुजाहिद, इसरार, सनावर और अफजाल का प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया है। जहां चारों का इलाज चल रहा है। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मृतक के स्वजन की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

1 hour ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

2 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

2 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

2 hours ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

2 hours ago