Categories: hindiUttarakhand

नैनीताल में बवाल के बाद भी नहीं थम रहा गुस्सा, बाजार-स्कूल बंद; सड़कों पर तनाव – Uttarakhand

Even after the uproar in Nainital, the anger is not subsiding, markets and schools are closed; tension on the streetsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म की बात सामने आने के बाद कल रात से ही तनाव बना हुआ है। बुधवार रात शहर में जमकर बवाल हुआ था। आधी रात तोड़फोड़ और पथराव के बाद गुरुवार को भी तनाव बरकरार है। अधिकतर स्कूल-कॉलेज और बाजार बंद हैं। पुलिस की भारी तैनाती नजर आ रही है। हिंदूवादी संगठनों और वकीलों ने आक्रोश जाहिर करते हुए जुलूस भी निकाला है। दरअसल, आरोप है कि बच्ची से 76 साल का उस्मान लंबे समय से दुष्कर्म कर रहा था।प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को बाजार बंद का ऐलान किया था। सुबह से ही कोतवाली और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती की गई है। एहतियात के तौर पर डीएसबी परिसर समेत कई स्कूल भी बंद रखे गए हैं। तोड़फोड़ और पथराव करने वालों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं|मल्लीताल में समुदाय विशेष के लोगों के रेस्टोरेंट भी फिलहाल बंद हैं। मामले में एसएसपी नैनीताल प्रहलाद मीणा ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। लोगों को अफवाहों से बचने और कानून को अपने हाथ में नहीं लेने को कहा गया है।शहर में निकला जुलूसबड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी कमिश्नरी घेराव करने निकले। नारेबाजी करते हुए हजारों लोग सड़कों पर निकल पड़े। अधिवक्ताओं ने भी जुलूस निकाला। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है दोषी को फांसी की सजा दी जाए।क्यों और कैसे हुआ बवालबुधवार देर रात उस्मान नाम के एक शख्स पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप लगा। मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। उग्र भीड़ ने कुछ दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर लोगों से मारपीट कर दी। मल्लीताल क्षेत्र की मस्जिद पर कुछ अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…

1 hour ago

CM Dhami Unveils Key Announcements on National Unity Day | Uttarakhand News Network

On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…

4 hours ago

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

7 hours ago