Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के लिए राहत भरी खबर, आज इन जिलों में गरजेंगे बादल-बरसेंगे बादल – Uttarakhand

Uttarakhand Weather Update: Relief news for Uttarakhand, today there will be thunder and rain in these districtsइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून. उत्तराखंड (Uttarakhand Weather Today) में मौसम किस वक्त करवट ले, कुछ कहा नहीं जा सकता है. पिछले कुछ दिनों से राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क ही बना हुआ है लेकिन अब ऐसा आने वाले दिनों में दिखाई नहीं दे रहा है. देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज (गुरुवार) देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चम्पावत की कई जगहों पर बारिश की संभावना है. हालांकि अन्य जिलों में भी हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग की मानें, तो इन जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं. हरिद्वार और उधम सिंह नगर के कई इलाकों में 50-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसके अलावा कई जिलों में 40-50 प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं महसूस हो सकती हैं.मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले कुछ दिनों में मौसम पूरी तरह बदलने वाला है. देहरादून समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है. मैदानी क्षेत्रों में पिछले 15 दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ था लेकिन अब वहां हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. देहरादून जिले की बात की जाए, तो आज आंशिक बादल छाए रहेंगे. कुछ जगहों पर शाम के समय 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. एक मई को दून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. बुधवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. गौरतलब है कि मैदानी क्षेत्रों में अगर बारिश देखने को मिलती है, तो यह राहत भरी खबर होगी. कई दिनों से राज्य के मैदानी क्षेत्र सूरज की तपिश झेल रहे हैं.देहरादून का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियसमौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.7 सेल्सियस दर्ज किया गया. पंतनगर का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा. नई टिहरी का अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को देहरादून का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (Dehradun AQI) 107 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

34 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

40 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

2 hours ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago