Categories: hindiUttarakhand

चार धाम यात्रा से पहले उत्तराखंड में तबाही, कहीं फटे बादल तो कहीं गिरे ओले – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादूनः उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम की यात्रा 10 मई से शुरू हो जाएगी, जिसके लिए लाखों लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है और श्रद्धालु धीरे-धीरे पहुंचने लगे हैं. इस बीच प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम ने करवट ले लिया है. जगह-जगह बारिश और ओले गिरने की खबरें सामने आ रही हैं. अल्मोड़ा-सोमेश्वर क्षेत्र में बादल फटने की खबर सामने आई है. वहीं अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे पर मलबा आ गया है, जिसके चलते पिछले 12 घंटे से हाइवे बंद है. हालांकि बारिश के चलते जंगलों में लगी आग पर बहुत हद तक काबू पा लिया गया है. लेकिन बदलते मौसम से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.उत्तराखंड के अल्मोड़ा के अलावा बागेश्वर में बादल फटा है और पुरोला उत्तरकाशी में जमकर ओले गिरे हैं. बादल फटने के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. वहीं आईएमडी ने 13 मई तक उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है. आईएमडी ने यात्रियों को बारिश के दौरान पहाड़ की यात्राओं पर जाने से बचने की अपील की है. इसके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मॉनसून आपदा न्यूनीकरण और चारधाम प्रबंधन पर अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की थी.वहीं रुद्रप्रयाग में बीते बुधवार को हुई बारिश के चलते जंगल में लगी आग बुझ गई है. बारिश के चलते गंगोत्री हाइवे पर जगह-जगह जलभराव देखने को मिला है. बागेश्वर और टिहरी जिले में भी बारिश का असर दिखा है, जिसके चलते जंगल की आग काबू में हो गई है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों का डेरा रहने के आसार है. देहारदून सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ने के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है. इसके अलावा कहीं-कहीं आकाशी बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

1 hour ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

1 hour ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

1 hour ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

3 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

4 hours ago