*समाज का दर्पण व प्रतिनिधि हैं पत्रकार : ममता राकेश*
*समाचार आत्मा की तरह पवित्र होने चाहिए : डॉ. वी.डी.शर्मा*
देहरादून/भगवानपुर, उत्तराखंड के पत्रकारों के हितों के प्रति समर्पित संगठन “देवभूमि पत्रकार यूनियन” हरिद्वार इकाई की ओर से हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारिता दिवस एवम अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार को स्मृति चिन्ह एवम माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती, आदि पत्रकार महर्षि नारद एवं पत्रकारों के प्रेरणा स्रोत गणेश शंकर विद्यार्थी के चित्र के समक्ष मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवम पुष्पर्चन से हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक ममता राकेश ने कहा कि आज की विषम परिस्थितियों में पत्रकारिता करना बहुत कठिन कार्य है। हम सभी का दायित्व है कि मीडिया को यथासमंभव सहयोग करें। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज के प्रतिंनिधी एवं दर्पण होते हैं। प्रेस से हमें बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है।
युवा भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि आज मीडिया लोकतंत्र के तीनो स्तभों व समाज की जरूरत बन गया है। वह इन पर अंकुश का कार्य कर रहा है। किसान कांग्रेस के नेता सतेंद्र शर्मा ने कहा कि पत्रकार आंधी तूफान में भी हमें देश दुनिया की घटनाओं से अवगत कराते हैं, वे एक जागरूक प्रहरी का कार्य करते हैं।
समारोह में मुख्य रूप से शामिल मुख्य अतिथि देवभूमि पत्रकार यूनियन के प्रदेश महासचिव डॉ. वी.डी.शर्मा ने कहा कि खबरें आत्मा की तरह पवित्र होनी चाहिए, पत्रकार द्वारा प्रेषित खबरों की विश्वसनीयता समाजग्राही होनी चाहिए। पत्रकार समाज का प्रतिनिधि होता हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक अभिरुचि है, न कि व्यवसाय। पत्रकारिता न कभी व्यवसायिक थी, न है और नहीं होगी। मीडिया व्यवसायिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि आज के युग में पत्रकार एकता अत्यंत आवश्यक है। हमें अपने पत्रकार व पत्रकारिता की आलोचना करने व सुनने से बचना होगा। पत्रकारों को आदि पत्रकार नारद जी, गणेश शंकर विद्यार्थी, पंडित जुगल किशोर शुक्ल आदि के आदर्शों पर चलना होगा।
इनके अतिरिक्त वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गोयल, अशोक शर्मा “आर्य” प्रधानाचार्य, राकेश त्रिपाठी, हरीश खनेडा, यूनियन जिलाध्यक्ष देहरादून इकाई, सूर्य प्रकाश शर्मा, अशोक पांडेय आदि ने विचार रखे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विजय जायसवाल ने की तथा संचालन यूनियन हरिद्वार इकाई के जिला अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा ने किया । जिला महामंत्री सुनील शर्मा “कुक्कू पंडित ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर देहरादून इकाई के महासचिव नवीन चंद्र जोशी, जिला कोषाध्यक्ष रजत शर्मा, गौरव भारद्वाज, शकील अहमद , मुरसलीन अली, अनिल त्यागी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…