Categories: hindiUttarakhand

गंगोत्री हाइवे पर पहाड़ से बरसे पत्थर, एक श्रद्धालु की मौके पर मौत, 8 घायल – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादूनः उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डबरानी के पास शुक्रवार को पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आकर एक श्रद्धालु की मौत हो गई तथा 8 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल से छह घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हर्षिल ले जाया गया है जबकि दो अन्य घायलों को जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उत्तरकाशी के जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट के निर्देश पर पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राजस्व विभाग व आपदा प्रबंधन की ‘क्विक रिस्पांस टीम’ मौके पर पहुंचीं तथा बचाव एवं राहत अभियान शुरू किया।एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी, लेकिन उस व्यक्ति की अभी तक पहचान नहीं हो पायी है। पहाड़ी से गिरे पत्थरों के कारण सड़क के नीचे की तरफ दीवार निर्माण में लगे सीमा सड़क संगठन का एक ट्रक, एक जेसीबी मशीन, पानी का एक टैंकर, एक निजी बोलेरो वाहन, एक बाइक और एक कार (मारुति 800) भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल पर पत्थर गिरने का सिलसिला अब भी रुक-रुक कर जारी है जिसे देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों को धीर-धीरे रवाना किया जा रहा है।दुर्घटना में घायल होने वालों में दो परिवारों के आठ सदस्य शामिल हैं। एक परिवार देहरादून के कालसी का रहने वाला है जिसके सदस्यों की पहचान सुभाष वोनियाल (40), उनकी पत्नी बीना (38) तथा उनके पुत्रों दिव्यांशु (18) और हिमांशु (16) के रूप में हुई है। हादसे में घायल दूसरे परिवार के सदस्यों की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी नितेश (40), उनकी पत्नी मीरा (35) और उनकी पुत्रियों विशाखा (25) और राधा (16) के रूप में हुई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

3 minutes ago

जेके मैक्स पेंट्स ने जेके नैचुरल्स ऑरा के साथ सस्टेनेबल पेंट्स में रखा कदम –

 देहरादून,  जेके मैक्स पेंट्स ने सस्टेनेबल पेंट्स का नया ब्रांड जेके नैचुरल्स लॉन्च किया है।…

9 minutes ago

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

41 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

47 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago