टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से विकास को मिलेगी रफ्तार: धामी – my uttarakhand news

 
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल इंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन वर्तमान समय की आवश्यकता हैं, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.), टेक्नोलॉजी और विज्ञान से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा गंभीर विचार-विमर्श किया जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस सम्मेलन से प्राप्त निष्कर्ष और सुझाव भविष्य में सकारात्मक परिणाम देंगे और राज्य सहित देश के डिजिटल विकास को नई दिशा प्रदान करेंगे।
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की सामरिक एवं पर्यटन दृष्टि से महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि राज्य में प्रतिवर्ष 6 करोड़ से अधिक श्रद्धालु एवं पर्यटक विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर आते हैं, जिससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधता के कारण उत्तराखंड में अनेक आकर्षक पर्यटन स्थल उपलब्ध हैं। राज्य में फिल्म शूटिंग के लिए अनुकूल वातावरण है, जिससे फिल्म उद्योग में व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। साथ ही औद्योगिक निवेश के लिए भी बेहतर अवसर उपलब्ध हैं, जिन्हें और विकसित करने की दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। सुरम्य स्थल और आधुनिक सुविधाएं इसे डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उपयुक्त बनाती हैं, जिसके लिए सरकार आधारभूत ढांचे के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है।
इस अवसर पर सचिव नितेश झा, अपर सचिव आलोक पांडे, एनटीटी ग्लोबल डाटा सेंटर के इंडिया हेड निमेश कुमार, अडाणी कनेक्स के कंट्री हेड कपिल चुघ, यात्ता डाटा सेंटर की वाइस प्रेसिडेंट ज्योति माल्दे, नेटफॉर चॉइस डाटा सेंटर के फाउंडर समीर यादव सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड में महिला जज से छेड़छाड़ और अपहरण का प्रयास, हिरासत में लिया गया रैपिडो चालक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दून में महिला जज ने रैपिडो चालक पर छेड़छाड़, अपहरण के प्रयास और धमकी…

1 hour ago

Lord Shri Ram’s life inspires us to embrace sacrifice, dedication to duty and ideal conduct: Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Dhami attends Dussehra Festival at Parade Ground my uttarakhand news Bureau  Dehradun, 20…

2 hours ago

Culture Minister Satpal Maharaj participates in Dussehra celebrations at Simog

By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 20 Oct: Uttarakhand Cabinet Minister for Tourism, Religious Affairs and…

2 hours ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

देहरादून। उत्तराखंड में कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद अब एक बार फिर…

4 hours ago