देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार ये स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
किन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर?
बद्री चन्द (सहायक निदेशक) को जिला सूचना कार्यालय देहरादून से सूचना निदेशालय (मुख्यालय) देहरादून में तैनात किया गया है।
धीरज कार्की को चम्पावत से चमोली स्थानांतरित किया गया है।
अनुज कुमार को चमोली से चम्पावत भेजा गया है।
प्रियंका जोशी को सूचना निदेशालय देहरादून से जिला सूचना कार्यालय देहरादून में तैनाती दी गई है।
तत्काल जॉइन करने के निर्देश
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी अपनी नई तैनाती स्थल पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करेंगे और इसकी सूचना मुख्यालय को देंगे।
Post Views: 1
Post navigation
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …
न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…
लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…
पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…
122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…