देवप्रयाग हादसा: 3 लापता लोगों की तलाश में SDRF का सघन सर्च अभियान जारी – myuttarakhandnews.com

देवप्रयाग। देवप्रयाग क्षेत्र में मंगलवार को हुई दर्दनाक वाहन दुर्घटना के बाद 3 लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए SDRF का व्यापक सर्च अभियान लगातार जारी है। दुर्घटना में एक इनोवा कार (UK08TA-5433) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने के बाद नदी में समा गई थी।
 
जानकारी के अनुसार वाहन में चालक समेत कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे। हादसे के बाद SDRF ने तत्काल रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। बुधवार को भी SDRF की डीप डाइविंग टीम नदी के भीतर संभावित स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाती रही।
 
SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देशन में टीमें बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य कर रही हैं। डीप डाइवर्स नदी की गहराइयों, तेज बहाव वाले क्षेत्रों और अन्य संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन में जुटे हैं।
वर्तमान में 3 लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए नदी और उसके आसपास के सभी संभावित क्षेत्रों में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभियान में डीप डाइविंग, राफ्टिंग और आधुनिक खोज एवं बचाव तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है।
SDRF स्थानीय प्रशासन और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्य को लगातार आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों के अनुसार लापता लोगों की तलाश पूरी क्षमता के साथ जारी है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आदि कैलास यात्रा: उत्तराखंड को 33 दिनों में मिला 1.8 करोड़ का राजस्व, रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे – myuttarakhandnews.com

पिथौरागढ़। आदि कैलास और ऊं पर्वत दर्शन के लिए 33 दिनों में रिकार्ड श्रद्धालु दर्शनों…

40 minutes ago

उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, 7 जिलों में अलर्ट; बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड में इन दिनों मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है.पहाड़ों पर बादल…

2 hours ago

राहुल गांधी उत्तराखंड में भरेंगे हुंकार, गुरुवार को अल्मोड़ा में जनसभा; कांग्रेस ने झोंकी ताकत – myuttarakhandnews.com

अल्मोड़ा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता युद्धस्तर…

3 hours ago