देहरादून। दून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोबरा गैंग से जुड़े दो विदेशी नागरिकों समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये कीमत की 20.92 ग्राम अवैध कोकीन बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार तस्कर दिल्ली से कोकीन लाकर देहरादून की हाई प्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की तैयारी में थे।
थाना राजपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोबरा गैंग से जुड़े ड्रग पैडलर राजपुर क्षेत्र में सक्रिय हैं। सूचना पर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया। जोहड़ी रोड स्थित पुरानी मजार के पास स्कूटी सवार दो विदेशी नागरिकों को 9.15 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं ओल्ड मसूरी रोड स्थित सीआईएसएफ तिराहे के पास एक कार से जावेद आलम को 11.77 ग्राम कोकीन के साथ पकड़ा गया।
पूछताछ में विदेशी आरोपियों ने खुद को कोबरा गैंग का सदस्य बताते हुए कहा कि वे मूल रूप से सूडान के निवासी हैं और दिल्ली से कोकीन लाकर विभिन्न राज्यों में सप्लाई करते हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों का नेटवर्क हाई प्रोफाइल पार्टियों तक फैला हुआ है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माइकल इक्का मेकसन (25 वर्ष), लेविकिरी वानिकी (24 वर्ष) और जावेद आलम (37 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल स्कूटी और कार को भी सीज कर दिया है।
एसएसपी देहरादून ने बताया कि वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में दून पुलिस करीब 3 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद कर 145 नशा तस्करों को जेल भेज चुकी है। मामले में आगे की जांच जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश की जा रही है।
Post Views: 1
Post navigation
पौड़ी- जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने छतरीधार स्थित ईवीएम गोदाम में चल रही…
प्रेसिडेंट पूजनीय श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने विद्यार्थियों को दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य के…
देवप्रयाग में सुलभ शौचालय का भी किया निरीक्षण, स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं का लिया जायजा*…
देहरादून। करवाचौथ के अवसर पर उत्तराखंड की महिला कर्मचारियों को राज्य सरकार ने राहत दी…
भराड़ीसैंण। उत्तराखंड विधानसभा का भराड़ीसैंण में आयोजित सत्र विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच अनिश्चितकाल…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों में धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा…