बिग ब्रेकिंग : माँ धारीदेवी दर्शन को जा रहे फरीदाबाद निवासी परिवार की थार देवप्रयाग के पास दुर्घनाग्रस्त , एक घायल, पांच लापता
जनपद टिहरी – देवप्रयाग के बादशाह होटल के पास मूल्य गांव में आज हुए थार वाहन हुआ दुर्घटना में नयी जानकारी सामने आयी है ।
एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुँच रोप द्वारा लगभग 200 मीटर नदी में गिरी थार को सीधा किया ।थार वाहन गहरी खाई से नदी में जा गिरा था ,जिसमे दुर्घटना के समय छः लोग सवार थे , जिसमें एक महिला पत्नी मदन सिंह थार से बाहर निकल आयी थी ,व उन्होंने ही बचाव के लिए पुकारा ।
बाकी पांच लोग थार के अंदर ही रह गये थे , प्रत्यदर्शियों का आरोप है कि यात्रा सीजन के समय भी ऐसी दुर्घटना में क्रेन 2 घंटे बाद आयी , अगर समय रहते क्रेन आजाती तो शायद थार सवार बच जाते ।बताया जा रहा है कि थार वाहन को काटकर 05 शवों को बाहर निकाला गया ।परिवार के बारे में सुबह से स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही थी ,परिवार को कभी रुड़की निवासी तो कभी फरीदाबाद निवासी बताया जा रहा था । वही कुछ व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि महिला ने उनको कहा कि वो धारीदेवी दर्शन हेतु निकले थे ।
आधिकारिक सूचना अनुसार वाहन फरीदाबाद से गोचर मार्ग पर जा रहा था ।
मृतकों के नाम:–1 सुनील गुसाईं निवासी फरीदाबाद2 मीनू पत्नी सुनील निवासी फरीदाबाद3 सुजल पुत्र सुनील निवासी फरीदाबाद4 नुक्कू पुत्र सुनील निवासी फरीदाबाद
5 आदित्य पुत्र मदन निवासी फरीदाबाद
घायल महिला -अनीता पत्नी मदन सिंह उम्र 55 वर्ष
Post Views: 3
Post navigation
CWC के समक्ष 236 प्रकरण प्रस्तुत, 120 का निस्तारण; 06 बच्चों को दत्तक ग्रहण हेतु…
कैंचीधाम जाने वालों के लिए बड़ी खबर, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत; तीन से चार…
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर किए…
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का शानदार मौका: UKSSSC ने निकाली ग्रुप-सी भर्ती, इस तारीख तक…
पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस देहरादून। देहरादून में सरकारी…
नशे पर लगाम के लिए प्रशासन की नई पहल, गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान देहरादून। जिले…