बिग ब्रेकिंग : माँ धारीदेवी दर्शन को जा रहे फरीदाबाद निवासी परिवार की थार देवप्रयाग के पास दुर्घनाग्रस्त , एक घायल, पांच लापता – myuttarakhandnews.com

आज दिनांक 12 अप्रैल 2025 को जनपद टिहरी देवप्रयाग के अंतर्गत बागवान के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया ।
बताया जा रहा है एक थार गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से 300 मीटर नीचे नदी में जा गिरी ।
लोगों को घटना की सूचना तब मिली जब एक महिला नदी में गिरी थार के ऊपर बैठ कर लोगों से अपने बेटे को बचाने की विनती करते दिखी ।
महिला को देख स्थानीय युवा पहुँचने व पुलिस को सूचना दी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची व सर्वप्रथम महिला को अस्पताल पहुंचाया । बाकी लोगो के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया गया है ।
सूचना अनुसार महिला की पहचान रुड़की जनपद हरिद्वार से अनीता उम्र लगभग 55 वर्ष पत्नी मदन सिंह हाल निवासी फरीदाबाद (मूल निवासी जनपद चमोली) बतायी जा रही है ।
महिला अपने परिवार के साथ थार गाड़ी से धारी देवी दर्शन को जा रही थी, देवप्रयाग बादशाह होटल के पास थार अनियंत्रित हो कर लगभग 300 मीटर नीचे गिर गयी ।
महिला के अनुसार गाड़ी में अभी दो बच्चे एवं दो महिला तथा एक पुरुष फंसे है ।
थाना देवप्रयाग प्रभारी महिपाल रावत ने बताया कि गाड़ी से लापता लोगों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।

Post Views: 58

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर किए…

30 minutes ago

देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

पॉलीगॉन मैपिंग न करने वाले 12 विभागों को डीएम का नोटिस देहरादून। देहरादून में सरकारी…

52 minutes ago

नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित

नशे पर लगाम के लिए प्रशासन की नई पहल, गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान देहरादून। जिले…

1 hour ago