नशे में फंसे युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा- डीजीपी

मित्र पुलिस के बाद ईको फ्रेन्डली बनेगी उत्तराखण्ड पुलिस
अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जायेगा- डीजीपी
अल्मोड़ा में नागरिकों के साथ किया जनसंवाद
अल्मोड़ा। डीजीपी अभिनव कुमार ने विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के सभागार में नागरिकों, व्यापार मण्डल, जनप्रतिनिधियों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में सुझाव लिए और अपनी प्राथमिकताएं बताईं।
जनसंवाद में नगर के सम्भ्रान्त नागरिकों, व्यापार मण्डल, बार एसोसिएशन, मेडिकल एसोसिएशन, डे केयर सेन्टर अल्मोड़ा, रेड क्रास सोसाइटी, होटल एसोसिएशन जनप्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

अल्मोड़ा में यातायात व्यवस्था, युवाओं में नशे की प्रवृत्ति, साइबर अपराधों, गश्त /पेट्रोलिंग सम्बन्धी समस्याओं और सुझावों पर चर्चा हुई।डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कि नशा उन्मूलन हेतु प्रभावी कार्यवाही कर नशे में लिप्त युवाओं की काउंसिलिंग कराने, महिला सम्बन्धी अपराधों में त्वरित कार्यवाही करने तथा थाना क्षेत्र में समय-समय पर जनसंवाद का कार्यक्रम का आयोजन किये जाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि नशे में फंसे युवाओं की काउन्सिलिंग कर मुख्य धारा में जोड़ने का प्रयास किया जायेगा। साथ ही कहा कि उत्तराखण्ड को नशामुक्त बनाना हमारा ध्येय है। यदि कोई पुलिसकर्मी नशे के कारोबार में लिप्त पाया गया या नशा कारोबारी को सहयोग करता पाया गया तो उसके विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि नागरिकों को नये कानूनों के बारे में भी जागरुक किया गया। और प्रत्येक थानों में एक अलग से सभी सुविधाओं युक्त महिला डेस्क बनाया जायेगा। जिसमें महिला कार्मिकों की नियुक्त की जायेगी। जिससे पीड़ित महिलायें अपनी समस्या को बेझिझक बता सकेगें।
कार्यक्रम का मंच संचालन उप निरीक्षक कुमकुम धानिक द्वारा किया गया।
डीजीपी की पत्रकार वार्ता
डीजीपी ने कहा कि अपराध का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिये, पुलिस को साक्ष्य देखकर ही कार्यवाही करनी चाहिये। उत्तराखण्ड मित्र पुलिस सभ्य नागरिकों के लिये है अपराधियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया जायेगा।
मित्र पुलिस के बाद अब ईको फ्रेन्डली बनेगी उत्तराखण्ड पुलिस- वर्तमान में प्रशासनिक भवनों में सोलर पावर व रेन हार्वेन्स्टिंग प्रस्तावित हैं।
महिला सुरक्षा के सम्बन्धी सवाल के जवाब में कहा गया कि महिलाओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, महिलाओं से सम्बन्धित अपराधों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।
इससे पूर्व, देवेन्द्र पींचा, एसएसपी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर डीजीपी का स्वागत किया गया।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…

2 hours ago

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…

3 hours ago

स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की…

4 hours ago

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 29 शिकायतें, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लंबित शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो अनुपस्थित अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश…

4 hours ago