*एसडीआरएफ ने सोनप्रयाग में नदी किनारे गिरे व्यक्ति को किया सकुशल रेस्क्यू*
आज दिनाँक 28 सितंबर 2024 को जनपद रुद्रप्रयाग की सोनप्रयाग कोतवाली से सूचना प्राप्त हुई कि सोनप्रयाग पावर हाउस के पास गाजियाबाद निवासी एक व्यक्ति घोड़े से साइड लगने के कारण नदी में गिर गया था। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली सोनप्रयाग से संपर्क किया गया और घटना की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक श्री कर्ण सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम को रवाना किया गया।टीम मौके पर पहुंचते ही तेजी से बचाव कार्य में जुट गई।
घटनास्थल पर देखा गया कि व्यक्ति घायल अवस्था में नदी किनारे फंसा हुआ था। बिना समय गवाए, SDRF टीम ने पूरी सावधानी और कुशलता से उस व्यक्ति को बाहर निकाला। घायल को सुरक्षित निकालने के बाद उसे स्ट्रेचर के माध्यम से लाया गया और तुरंत अस्पताल भेजा गया।इस पूरे घटनाक्रम में रेस्क्यू टीम की तत्परता और समर्पण ने एक जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाई। SDRF उत्तराखंड पुलिस के प्रयास से एक व्यक्ति की जान बच गई l
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…