Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में सील मदरसों को धामी सरकार दे सकती है बड़ी राहत बशर्ते…, करना होगा यह काम – Uttarakhand

Dhami government can give big relief to sealed madrassas in Uttarakhand, provided…, this work will have to be doneइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)उत्तराखंड में सील किए गए मदरसे तब तक नहीं खुलेंगे, जब तक वे सभी निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करते। मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने धामी सरकार का रुख स्पष्ट किया।देहरादून, हरिद्वार और मंगलौर के संचालकों ने मदरसा बोर्ड अध्यक्ष से देहरादून में मुलाकात के दौरान सील किए गए मदरसे खोलने की मांग उठाई। इस पर कासमी ने कहा कि सरकार की कार्रवाई का उद्देश्य मदरसे मानकों के अनुरूप संचालित कराने के साथ बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके अलावा सरकार की कोई दूसरी मंशा नहीं है।कासमी ने बताया कि जो मदरसे मानकों का पालन नहीं कर रहे थे और सील किया जा चुका है। मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को नजदीकी स्कूलों में दाखिला मिलेगा। बताया कि बच्चों के दाखिले के लिए डीएम और शिक्षा विभाग को कहा गया है।मकतबों पर कार्रवाई नहीं होगीकासमी के अनुसार, मकतबों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी और इसके लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है। इस बैठक में मुफ्ती अनस, कारी असजद, कारी अफजल मोहम्मद उजैर शामिल रहे। गौरतलब है कि प्रदेशभर में तमाम खामियों के कारण 150 से ज्यादा मदरसे सील किए गए हैं।जिलों से मांगी रिपोर्टकासमी के अनुसार, प्रदेशभर में जिन 37 मदरसों के आवेदन के बावजूद मान्यता से रोका गया है, उन मामलों में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। इन मदरसों की फाइलों में दस्तावेज पूरे नहीं थे। इनकी रिपोर्ट सही पाए जाने के साथ ही स्थलीय निरीक्षण किए जाने के बाद मान्यता दी जाएगी। बता दें कि 97 मदरसों को मान्यता के साथ नवीनीकरण हो चुका है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

27 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

49 minutes ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago