Categories: hindiUttarakhand

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट, भारी बार‍िश के आसार; आकाशीय बिजली चमकने की चेतावनी – Uttarakhand

Uttarakhand Weather: Weather has changed in Uttarakhand, heavy rain is expected; Lightning warning issuedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बीते कई दिनों से चल रहे सूखे का क्रम टूटने के आसार हैं। प्रदेशभर में आज हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। जबकि, कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और झक्कड़ चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रह सकता है और पारे में भी गिरावट के आसार हैं।मंगलवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से तेज धूप खिली रही। दोपहर बाद हवा चलने लगी और आंशिक बादल भी मंडराने लगे। पर्वतीय क्षेत्रों में घने बादलों का डेरा रहा। जबकि, कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई। आर्द्रता बढ़ने से ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में करीब दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई।वहीं, मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है, जो कि सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत समेत आसपास के क्षेत्रों में आज हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। अन्य जिलों में भी हल्की वर्षा और गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व मैदानी क्षेत्रों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत

तकनीकी विश्वविद्यालय में विज्ञान सेतु-कनेक्टिंग स्टूडेंट्स कार्यक्रम में युवाओं ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ…

19 minutes ago

हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय…

1 hour ago

धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव

जागड़ा मेले के दो दिवसीय आयोजन के दूसरे दिन छत्रधारी चालदा महासू महाराज के दर्शन…

10 hours ago

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले

शासन ने जारी किए तबादला आदेश, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देहरादून। उत्तराखंड शासन ने…

10 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया जूडो प्रतियोगिता का शुभारंभ, कहा खेल को लेकर समाज…

10 hours ago