Categories: hindiUttarakhand

धामी सरकार ने दी बड़ी सौगात, राज्य कर्मचारियों का बढ़ाया DA, शासन ने जारी किए आदेश – Uttarakhand

Dhami government gave a big gift, increased DA of state employees, government issued ordersइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ा तोहफा दिया है. सरकार ने दो फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ाकर बड़ी सौगात दी है. इस संबंध में मंगलवार को शासन से शासनादेश जारी किया गया है, जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय से शुक्रवार को मंजूरी मिली थी. बढ़ा हुआ डीए एक जनवरी से लागू माना जाएगा.अब तक कर्मचारियों को और पेंशनरों को 53 फीसदी महंगाई भत्ते की दर से लाभ मिल रहा था, जिसे अब बढ़ाकर 55 फीसदी कर दिया गया है. बढ़ा हुआ डीए उत्तराखंड सरकार के अधीन आने वाले सभी राजकीय कर्मचारियों को मिलेगा. हालांकि यह उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, सदस्यों और सार्वजनिक उपक्रम आदि के कर्मचारियों के लिए तकनीकी रूप से लागू नहीं होगा, लेकिन उनके लिए उन से जुड़े विभाग अलग से आदेश जारी करेंगे.उत्तराखंड शासन की तरफ से जारी किया गया आदेश. (फोटो- उत्तराखंड शासन)आदेश में स्पष्ट किया गया है कि एक जनवरी से 30 अप्रैल 2025 तक के पुनरिचित महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान नगद किया जाएगा. सरकार के फैसले से कर्मचारियों में काफी खुशी है. सभी कर्मचारियों ने धामी सरकार के फैसले का स्वागत किया है.बढ़े हुए महंगाई भत्ते के लाभ सभी राजकीय कर्मचारी के अलावा स्थानीय निकायों के नियमित और पूर्णकालिक कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों और प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं सहित कार्य प्रभावित कर्मचारियों व यूजीसी वेतनमान में कार्यरत कर्मचारियों को मिलेगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

3 hours ago

दिल्ली में नए वाहन नियम से उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें प्रभावित, 200 नई BS-6 बसें खरीदने की तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…

3 hours ago

जन समाधान दिवस में 110 से अधिक शिकायतें प्राप्त, अपर जिलाधिकारी एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट ने सुनीं जनसमस्याएं

भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…

6 hours ago

बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल

सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…

7 hours ago