देहरादून। मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड द्वारा राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (SMHI), सेलाकुई का दौरा किया गया। यह दौरा राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम (Tele-MANAS) के अंतर्गत राज्य टेली-मानस सेल की प्रगति के संदर्भ में किया गया।
मिशन निदेशक ने संस्थान के अधिकारियों के साथ बैठक कर टेली-मानस कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली और उनकी समीक्षा की। उन्होंने कहा, “मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को सरल और सुलभ बनाने हेतु टेली-मानस एक क्रांतिकारी पहल है, जो डिजिटल माध्यम से दूरदराज के क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण परामर्श प्रदान करने में सक्षम है।”
मिशन निदेशक ने इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे राज्य में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को हर स्तर पर और अधिक प्रभावी, संवेदनशील तथा जन उपयोगी बनाने के लिए समर्पण के साथ कार्य करें।
टेली-मानस कार्यक्रम के अंतर्गत
राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (SMHI), सेलाकुई में मानसिक तनाव एवं मनोवैज्ञानिक विकारों से ग्रसित रोगियों के लिए अब घर बैठे टेलीफोन के माध्यम से परामर्श एवं काउंसलिंग की सुविधा शुरू की गई है। इसके अंतर्गत टेली-मानस हेल्पलाइन का सेटअप SMHI सेलाकुई में स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से लोग प्रशिक्षित परामर्शदाताओं से 24×7 निःशुल्क सेवा प्राप्त कर सकते हैं। कॉल करने वालों की गोपनीयता पूर्णतः सुरक्षित रखी जाएगी।
टेली-मानस एक राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य देश के हर नागरिक को मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं तक सरल एवं गोपनीय पहुंच प्रदान करना है। यह हेल्पलाइन न केवल परामर्श और मनोचिकित्सा सेवाएं प्रदान करती है, बल्कि आवश्यकता अनुसार रेफरल सेवाएं भी उपलब्ध कराती है।
बैठक के उपरांत, टेस्ट कॉल के माध्यम से प्रणाली की कार्यक्षमता का परीक्षण भी किया गया, ताकि सेवा का प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जा सके।समीक्षा बैठक में डॉ. फरीदुज्ज़फर (राज्य नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम), डॉ. प्रताप सिंह (सीएमएस, सेलाकुई), डॉ. बर्मन (संयुक्त निदेशक, SMHA), और डॉ. विनय शर्मा, डॉ. रोहित, डॉ. विक्रम रावत (AIIMS ऋषिकेश), डॉ. मधुरी एवं झुमुर (NIMHANS एवं IIIT बेंगलुरु से) बैठक में वर्चुअल सम्मिलित हुए।
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun In a Deepawali gift for thousands of State government employees,…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami launched the Devbhoomi Parivar Portal…
भूमि विवाद, अवैध कब्जे, विद्युत बिलों में सोलर ऊर्जा यूनिटों के समायोजन एवं ग्राम पंचायत…
सम्राट होटल के समीप हुआ हादसा, वाहन में अकेले सवार थे चालक रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ राष्ट्रीय…