Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भू-कानून का दुरुपयोग करने वालों पर धामी सरकार करेगी बड़ी कार्रवाई, नियमों में किया जाएगा बदलाव – Uttarakhand

Dhami government will take big action against those who misuse land laws in Uttarakhand, rules will be changedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। प्रदेश में भू-कानूनों का उल्लंघन रोकने के लिए नियमों को और कड़ा किया जाएगा। साथ ही इनका कड़ा क्रियान्वयन भी होगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक में वर्तमान और नए भू-कानून के स्वरूप को लेकर मंथन हुआ। बैठक में इस पर भी बल दिया गया कि भूमि जिस उद्देश्य से खरीदी गई है, उसी के लिए उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए। नियमों का दुरुपयोग करने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा जाए। प्रदेश में भू-कानून के उल्लंघन के प्रकरण सामने आने के बाद सरकार अपना रुख कड़ा कर चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कड़ा भू-कानून लागू करने की घोषणा कर चुके हैं। इस संबंध में विधेयक आगामी बजट सत्र में लाया जाएगा।भूमि की खरीद-बिक्री पर रखी जा रही नजरमुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद से समस्त जिलों में भूमि की खरीद-बिक्री में गड़बड़ी, नियमों के दुरुपयोग पर नजरें रखी जा रही हैं। अभी तक भू-कानून के दुरुपयोग के 500 से अधिक प्रकरणों पर नोटिस जारी किए जा चुके हैं। साथ में कड़े भू-कानून को लेकर भी प्रदेशभर में मंथन किया जा रहा है। जिलों में इस संबंध में तहसील स्तर से सुझाव प्राप्त करने के निर्देश शासन जारी कर चुका है।मुख्यमंत्री भू-कानून सख्त करने के साथ ही यह भी कह चुके हैं कि इससे अनावश्यक भय का वातावरण नहीं बनने दिया जाएगा। प्रदेश सरकार पूंजी निवेश और उद्योगों को न्योता दे रही है। ऐसे में नए भू-कानून में भी कानून को कड़ा करने के लिए क्रियान्वयन के पहलू पर अधिक बल दिया जा रहा है।सचिव समिति की बैठक में भी यह सहमति बनी कि भू-कानून के दुरुपयोग को रोकने के लिए कड़े कदम उठने चाहिए, लेकिन कानून को अनावश्यक कड़ा करने से बचना होगा। इससे निवेशकों में भय का वातावरण नहीं बनेगा।बैठक में नगर निकाय क्षेत्रों में बगैर अनुमति के 250 वर्गमीटर भूमि की खरीद, 12.5 एकड़ से अधिक भूमि की अनुमति लेकर खरीद, कृषि उपयोग के लिए भूमि की खरीद और निवेश को ध्यान में रखकर कानूनी पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। बैठक में राजस्व, वित्त, कार्मिक, न्याय, विधायी समेत विभिन्न विभागों के सचिव एवं प्रमुख सचिव उपस्थित रहे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

9 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

15 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

1 hour ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago