यूपी-उत्तराखंड सीमा पर दर्दनाक हादसा… पेट्रोलिंग कर रहे दो रेल कर्मियों की ट्रेन से कटकर मौत – Uttarakhand

Tragic accident on UP-Uttarakhand border… Two patrolling railway employees died after being hit by a trainइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में बड़ा हादसा हुआ है। पीलीभीत-टनकपुर रेलखंड पर पेट्रोलिंग कर रहे दो रेल कर्मचारियों की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतकों में एक बरखेड़ा थाना इलाके और एक उत्तराखंड का निवासी था। हादसा उत्तराखंड की सीमा में हुआ। सूचना पर पहुंची खटीमा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बरखेड़ा थाना इलाके के गांव दौलतपुर अधकटा निवासी शिवा पुत्र इतवारी लाल रेलवे में संविदा कर्मचारी था।वह मंगलवार की तड़के उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के श्रीपुर बिछुआ निवासी साथी कर्मचारी अमरजीत के साथ गेट नंबर 15-16 रेलवे ट्रैक पर पेट्रोलिंग कर रहा था।दोनों कर्मचारियों की ड्यूटी 10 बजे रात से सुबह छह बजे तक थी। पेट्रोलिंग के दौरान न्यूरिया और मझोला के बीच सुबह 5:30 बजे गाड़ी संख्या 5062 डाउन टनकपुर-मथुरा एक्सप्रेस की चपेट में आने से दोनों कर्मचारियों की मौत हो गई।मामले की सूचना मिलते ही रेल कर्मचारी व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। सहायक मंडल इंजीनियर सुरेंद्र कुमार ने बताया है कि दोनों कर्मचारियों के परिजनों व उच्च अधिकारियों को मामले की सूचना दे दी गई है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव: 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की…

9 minutes ago

गंगनानी के पास हुआ हादसा, इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, 4 की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास बृहस्पतिवार को दर्दनाक सड़क…

15 minutes ago

उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया।…

1 hour ago

उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, गंगोत्री धाम जा रही कार नदी में गिरी, कई लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी गंगनानी गर्मकुंड के पास गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया.…

2 hours ago

रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी बोले—अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान देहरादून। मसूरी-देहरादून…

2 hours ago

अमित शाह के समक्ष ‘वंदे मातरम्’ की प्रस्तुति देंगे भातखंडे संगीत महाविद्यालय के विद्यार्थी –

  देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 6 नवंबर को प्रस्तावित देहरादून दौरे के दौरान…

2 hours ago