Categories: hindiUttarakhand

अवैध मजारों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन, देहरादून में सालों पुरानी अवैध मजार पर देर रात चला बुलडोजर – Uttarakhand

Dhami government’s action against illegal tombs, bulldozer ran late night on years old illegal tomb in Dehradunइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: उत्तराखंड में अवैध मजारों के खिलाफ धामी सरकार का एक्शन जारी है। देहरादून के दून अस्पताल में बनी अवैध मजार को देर रात प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। देर रात नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, दून अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिलकर सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि मजार सालों से यहीं पर थी। सीएम पोर्टल पर अवैध मजार को लेकर शिकायत की गई थी, जिसके बाद प्रशासन ने इसकी जांच की। जांच में मजार अवैध पाई गई जिसके बाद भारी सुरक्षा के बीच देर रात बुल्डोजर से मजार को ध्वस्त कर दिया गया।जांच में बताया गया है कि मजार सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाई गई थी। प्रदेश भर में अब तक धामी सरकार की ओर से अब तक 500 से ज्यादा अवैध धार्मिक स्थल तोड़े गए हैं। जानकारी के मुताबिक सीएम हेल्प लाइन पोर्टल पर ऋषिकेश निवासी पंकज गुप्ता की ओर से ये शिकायत दर्ज किए जाने के बाद डीएम देहरादून द्वारा इस विषय पर जांच पड़ताल करने को कहा गया था। जिसके बाद नगर प्रशासन द्वारा उक्त अवैध संरचना के भूमि संबंधी दस्तावेजों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।जानकारी के मुताबिक दून अस्पताल की मजार अवैध है या नहीं सरकारी भूमि पर है अथवा नहीं ? इसके निर्माण संबंधी अनुमति ली गई थी अथवा नहीं ? इस बारे में बारीकी से जांच की गई साथ ही अस्पताल प्रशासन से इस बारे में आख्या मांगी गई, इसके बाद यहां के खादिम को नोटिस जारी किया गया था। देर रात नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, दून अस्पताल प्रशासन और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिलकर उक्त अवैध मजार की ध्वस्तीकरण का काम पूरा किया। धामी सरकार ने उत्तराखंड में अवैध मजारों और मदरसों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। अब तक उत्तराखंड में 500 से अधिक अवैध मजारों पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। इसके साथ ही 135 से ज्यादा अवैध मदरसे सील किए जा चुके हैं। हाल ही में उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण में बाधा बन रही सालों पुरानी अवैध मजार भी हटाई गई थी। इस मजार को हटाने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सोलन में पांच दिवसीय प्रशिक्षण…

50 minutes ago

दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार

23 संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगे फायर टैंकर, बाजारों में दिन में तीन बार होगी…

1 hour ago

04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली

पर्यटन को नई पहचान दिलाने के लिए पौड़ी में हिमालयन कार रैली और नाइट सफारी…

2 hours ago