मई में केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा के लिए 8.95 लाख तीर्थयात्रियों ने कराया पंजीकरण
देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए इस साल तीर्थयात्रियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मई महीने में बदरीनाथ और केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए अब तक 8.95 लाख से अधिक श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण करा चुके हैं। 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होने के बाद तीर्थयात्रियों की संख्या में और तेजी से इजाफा होने की उम्मीद है।
पर्यटन विभाग ने 20 मार्च से चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा शुरू की थी। अब तक कुल पंजीकरण का आंकड़ा 21 लाख के पार पहुंच चुका है। आगामी 2 मई को केदारनाथ और 4 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलने जा रहे हैं।
अब तक मिले पंजीकरण में केदारनाथ धाम के लिए 4.80 लाख, बदरीनाथ धाम के लिए 4.13 लाख, गंगोत्री के लिए 2.36 लाख और यमुनोत्री के लिए 2.61 लाख तीर्थयात्रियों ने अपनी यात्रा सुनिश्चित की है।
23 संवेदनशील स्थलों पर तैनात रहेंगे फायर टैंकर, बाजारों में दिन में तीन बार होगी…
पर्यटन को नई पहचान दिलाने के लिए पौड़ी में हिमालयन कार रैली और नाइट सफारी…
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद एवं प्रभावित बच्चों को…
जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, औद्योगिक संघ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता का दिया आश्वासन युवाओं…
जिलाधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा, औद्योगिक संघ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता का दिया आश्वासन युवाओं…
खटीमा चौक से थारू विकास भवन तक सड़क चौड़ीकरण से आवागमन होगा सुगम, जाम की…