देहरादून। पंजाबी समाज के विरुद्ध कथित अनर्गल टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेत्री आकांक्षा नेगी के खिलाफ चल रहा कुंवर जपेंद्र सिंह का धरना शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। मामले को लेकर उत्तरांचल पंजाबी महासभा ने अब प्रदेश स्तर पर बड़ी महापंचायत आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से पंजाबी समाज के प्रतिनिधियों के साथ ही आसपास के राज्यों के सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।महापंचायत में लिए जाने वाले निर्णय के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। महापंचायत के निर्णय के बाद मुख्यमंत्री के कोऑर्डिनेटर दलबीर सिंह दानू धरना स्थल पर पहुंचे और कुंवर जपेंद्र सिंह को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री जीएस आनंद ने कहा कि पंजाबी समाज हमेशा जात-पात से ऊपर उठकर मानव सेवा और जनकल्याण के कार्यों में विश्वास रखता है। उन्होंने महासभा के विभिन्न पदाधिकारियों का मीडिया से परिचय भी कराया।प्रदेश कोषाध्यक्ष पीएस कोचर ने कहा कि पंजाबी समाज एकजुट है और समाज के सम्मान से जुड़े विषयों पर सभी एक मंच पर खड़े हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी विजय कथूरिया ने कहा कि पंजाबी समाज हमेशा जनकल्याणकारी कार्यों में अग्रणी रहा है। सरकार द्वारा आपदा अथवा किसी भी आपात स्थिति में सहयोग के लिए बुलाए जाने पर समाज पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाता रहा है।प्रदेश महामंत्री राज कुमार फुटेला ने कहा कि यदि आकांक्षा नेगी सार्वजनिक रूप से अपने बयान पर खेद व्यक्त करते हुए पंजाबी समाज से माफी मांगती हैं तो समाज उन्हें अपनी बेटी समझकर माफ करने को तैयार है और प्रकरण को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी गई तो महापंचायत आयोजित कर मामले को व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा।धरना समाप्त होने के साथ ही अब सभी की निगाहें प्रस्तावित महापंचायत पर टिकी हैं, जहां पंजाबी समाज के प्रतिनिधि इस पूरे प्रकरण पर आगे की दिशा तय करेंगे।इस दौरान राज कुमार फुटेला, पीएस कोचर, जीएस आनंद, मोंटी कोहली, विजय कथूरिया, विनोद कपूर, गोविंद मोहन, हरचरण सिंह, दलबीर सिंह कलेर, इंद्राणी पांधी समेत उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…
महोबा की चरखारी सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने विजयदशमी पर्व…
देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हिंदू नेशनल कॉलेज और परेड ग्राउंड में रावण…
Pic: Bhumesh Bharti Dr Dhal Singh Bisen sworn-in as Governor of Uttarakhand By OUR STAFF…
देहरादून: उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी करने की…
By OUR STAFF REPORTER Dehradun, 19 Oct: Cabinet Minister, Medical Education, Health and Forests, Subodh…