नगर निगम देहरादून में 20 मनोनीत पार्षदों की सूची जारी, इन नामों पर लगी मुहर –

देहरादून। नगर निगम देहरादून में 20 मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति को लेकर सूची जारी कर दी गई है। सूची में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को जिम्मेदारी दी गई है। मनोनीत पार्षदों के नाम सामने आने के बाद नगर निगम की राजनीति में भी हलचल तेज होने की संभावना है।जारी सूची के अनुसार विजय भट्ट, अवनीश कोठारी, मंगल सिंह राठौर, सुषमा जोशी, कैप्टन सुख बहादुर गुरंग, कमल थापा, प्रमिला देवी, अभिषेक बोहरा, देवेंद्र पाल सिंह मोटी, अजय पाल, रमेश चंद्र काला, रुक्मणी पंवार, रोखर नौटियाल, विनय कुकशाल, अभिषेक परमार, जगदीश प्रसाद सेमवाल, जीवन रावत, सुरेंद्र मित्तल, के. लक्ष्मी और खेमराज उनियाल को मनोनीत पार्षद बनाया गया है।मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति के बाद नगर निगम देहरादून में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। माना जा रहा है कि ये पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं, जनहित के मुद्दों और विकास कार्यों को नगर निगम की बैठकों एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाएंगे।इन नियुक्तियों को आगामी नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नए मनोनीत पार्षदों के सक्रिय होने से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को निगम स्तर पर अधिक प्रभावी ढंग से उठाए जाने की उम्मीद है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

धरना समाप्त, महापंचायत का ऐलान; माफी नहीं तो राष्ट्रीय स्तर पर उठेगा मामला –

देहरादून। पंजाबी समाज के विरुद्ध कथित अनर्गल टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेत्री आकांक्षा नेगी के…

2 hours ago

ग्लेशियर झीलों के खतरे पर सरकार अलर्ट, सरस्वती ताल-केदारताल के लिए विशेषज्ञ दल रवाना –

देहरादून। उत्तराखंड की दुर्गम हिमालयी चोटियों में मौजूद ग्लेशियर झीलों से संभावित आपदा के खतरे…

2 hours ago

पौधे नहीं, भविष्य की हरियाली तैयार कर रहा एमडीडीए

रायपुर आर्मी फायरिंग रेंज में फलदार और जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण, सुरक्षा के लिए…

3 hours ago

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक सड़क हादसा, दो लोगों की मौत; एक घायल – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग: जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। छेनागाड़ से करीब दो…

4 hours ago

नाले में गिरी दो बच्चियां, छह वर्षीय बच्ची तेज बहाव में बही; SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार: सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में सोमवार शाम बारिश के दौरान पुलिया पर…

4 hours ago