कुमाऊं ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने 8 साल की मासूम के साथ दुराचार करने के जुर्म में निचली अदालत से आजीवन कारावास की सजा पाए बुजुर्ग को गवाहों के विरोधाभासी बयानों के आधार पर बाइज्जत बरी करने के दिए निर्देश, मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी व न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ में हुई, दिनेशपुर उधम सिंह नगर निवासी अमल बढोही को पॉक्सो एक्ट में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, उन्होंने उत्तराखंड हाईकोर्ट में सजा को चुनौती दी, अमल बढोही के खिलाफ बुजुर्ग महिला ने अपनी पुत्री व 8 वर्षीय नातिन के साथ दुराचार करने की शिकायत की थी, जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, और वह गिरफ्तार कर लिया गया था, तब अमल बढोही की उम्र करीब 68 वर्ष थी।
इस मामले की गवाही के दौरान रिपोर्टकर्ता बुजुर्ग महिला सहित अन्य गवाह अपने आरोपों से मुकर गए थे, लेकिन 8 वर्षीय पीड़िता के बयानों व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर निचली अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी, इस मामले में आरोपी अमल बढोही की ओर से कोर्ट को बताया गया कि इस कथित घटना की रिपोर्ट 42 दिन बाद दर्ज हुई, और उसके कई दिन बाद पीड़िता के 164 के तहत बयान दर्ज हुए, बाद में बुजुर्ग महिला, उसकी पुत्री दुराचार के आरोपों से मुकर गए, इन तथ्यों के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को निर्दोष ठहराते हुए बरी करने का आदेश दिया है।
वर्ष 2026-27 हेतु 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार की वार्षिक जिला योजना अनुमोदित चमोली।…
हल्द्वानी। केंद्र और राज्य सरकार की महिला केंद्रित सभी योजनाओं की जानकारी अब महिलाओं को…
Rudranath Temple Opening: आज खुलेंगे चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के कपाट, जानें क्यों खास है…
शादी का झांसा, धोखा और मौत… 20 दिन जिंदगी से लड़ती रही किशोरी ने तोड़ा…
नैनीताल में बिना अनुमति चल रहे होमस्टों पर प्रशासन का कड़ा शिकंजा | Administration tightens…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun The Dehradun district administration imposed Section 163 of the Bharatiya…