देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर कड़ा कदम उठाया है। सीएम ने निदेशक होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मामले की विस्तृत जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।
टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप
यह प्रकरण वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए वर्दी सामग्री की खरीद से जुड़ा है। आरोप है कि टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताएं की गईं और नियमों का पालन नहीं हुआ। महानिदेशक, होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा, देहरादून की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि हुई है।
महानिदेशक की संस्तुति पर कार्रवाई
महानिदेशक की संस्तुति के आधार पर मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमांडेंट अमिताभ श्रीवास्तव को निलंबित करने के साथ ही संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश जारी किए, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच हो सके।
जीरो टॉलरेंस नीति पर सरकार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि जांच में दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
सरकार के इस कदम से प्रशासनिक स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही को और मजबूत करने का संदेश दिया है।
Post Views: 1
Post navigation
नैनीताल : भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 2 Oct: Cabinet Minister Ganesh Joshi today paid floral tributes…
खेतों में लहलहाई दून बासमती की फसल, किसानों की बढ़ीं उम्मीदें दून बासमती का उचित…
देहरादून। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता एवं समाज के विभिन्न वर्गों के बीच निरंतर सक्रिय रहने वाले…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Oct: Uttaranchal University has achieved a significant milestone in its…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 2 Oct: Sardar Bhagwan Singh University (SBSU), Dehradun, hosted “Echoes of…