शहरी गवर्नेंस में एआई की एंट्री, देहरादून में पायलट प्रोजेक्ट शुरू – myuttarakhandnews.com

देहरादून | उत्तराखंड में शहरी गवर्नेंस को मजबूत करने के लिए अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद ली जाएगी। बिजली, पानी, ट्रैफिक, सड़क और परिवहन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एआई आधारित प्रणाली लागू की जा रही है। इसकी शुरुआत राजधानी देहरादून के राजपुर रोड और सहस्रधारा रोड से की जा रही है।
एआई पायलट प्रोजेक्ट पर काम शुरू
शहरी विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से नगर निकायों में तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था लागू करने की दिशा में यह अहम पहल की गई है। नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एआई आधारित पायलट प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो गया है। इसके तहत आधुनिक कैमरों और एआई तकनीक के जरिए शहर की समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान की प्रक्रिया तेज की जाएगी।शहरी विकास एवं आईटी सचिव नितेश झा ने बताया कि यदि देहरादून में यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो इसे प्रदेश के अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा।
इन इलाकों में होगा परीक्षण
पायलट प्रोजेक्ट के तहत देहरादून के व्यस्त और प्रमुख मार्गों को चुना गया है। क्लोज-लूप रूट राजपुर गांव से शुरू होकर राजपुर रोड होते हुए घंटाघर तक जाएगा। इसके बाद सहस्रधारा क्रॉसिंग से सहस्रधारा रोड होते हुए आईटी पार्क तक के मार्ग को इस परियोजना में शामिल किया गया है।
पांच मॉड्यूल पर एक साथ काम
एआई आधारित इस सिस्टम के तहत पांच अलग-अलग क्षेत्रों पर एक साथ निगरानी की जाएगी।बुनियादी ढांचा: सड़कों, नालियों, साइनबोर्ड और स्ट्रीट लाइट की स्थिति
स्वच्छता: कूड़े के ढेर और गंदगी वाले हॉटस्पॉट की पहचान
अतिक्रमण: अवैध होर्डिंग्स और कब्जों की निगरानी
ट्रैफिक अनुशासन: अवैध पार्किंग और बिना हेलमेट वाहन चालकों पर नजर
ऐसे काम करेगी एआई प्रणाली
सड़कों की तस्वीरें लेने के लिए विशेष कैमरे वाहनों पर लगाए जाएंगे। इन तस्वीरों का विश्लेषण एआई मॉडल करेंगे, जिसके बाद फिजिकल वेरिफिकेशन किया जाएगा। पूरी जानकारी को एक डिजिटल डैशबोर्ड पर मैप के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि अधिकारी तुरंत कार्रवाई कर सकें।शुरुआत में यह प्रक्रिया हर 15 दिन में दोहराई जाएगी। बाद में इसे एक माह और फिर साल में दो बार किया जाएगा।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

तीन बार सीएम रहे हरीश रावत अब कांग्रेस के ‘बागी’? 78 साल की उम्र में अकेले क्यों निकल पड़े उत्तराखंड यात्रा पर – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली; उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के अंदर सियासी खींचतान तेज हो गई…

7 minutes ago

जनसुनवाई में डीएम अपूर्वा पाण्डे ने सुनीं 07 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित…

10 minutes ago

आदि कैलाश क्षेत्र में 24 से 26 अक्टूबर तक होगी अल्ट्रा मैराथन

डीएम आशीष भटगांई ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक पिथौरागढ़। आदि…

31 minutes ago

तीन लाख की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, स्थानीय नशेड़ियों को बेचने की थी तैयारी – myuttarakhandnews.com

देहरादून। एसएसपी देहरादून की सख्ती के बीच पटेलनगर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई…

39 minutes ago

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 10 अक्टूबर तक येलो अलर्ट – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 10 अक्टूबर तक येलो अलर्ट पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी के आसार,…

45 minutes ago

देवभूमि में पुष्कर सिंह धामी संग थिरकी ‘हनुमान अंश’ की टीम, किया पहाड़ी डांस, CM ने बजाया ढोल – myuttarakhandnews.com

नई दिल्ली; फिल्म हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर डंका बज रहा है. इसे थियेटर्स…

48 minutes ago